फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Aunt throws 2 year old nephew in canal arrested by aurangabad bihar police after body recovery

बिहार: औरंगाबाद में रिश्तों का कत्ल! चाची ने दो साल के भतीजे को नहर में फेंका; कबूला जुर्म

Fri, 02 Oct 2026 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 08:44 PM IST
सार

औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव में दो वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मासूम की चाची ने पारिवारिक विवाद और प्रतिशोध की भावना में उसे नहर में फेंक दिया था।

विज्ञापन
Aunt throws 2 year old nephew in canal arrested by aurangabad bihar police after body recovery
मासूम की फाइल फोटो।

विस्तार

भैसुर से प्रतिशोध में अंधी एक चाची ने दो साल के मासूम भतीजे को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद आरोपी चाची को दबोच लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि पारिवारिक विवाद और भैसुर के प्रति प्रतिशोध की भावना में गंगा बिगहा निवासी जयप्रकाश यादव की पत्नी नीतू कुमारी ने अपने दो साल के मासूम भतीजे को नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे का शव बुधवार सुबह घर के बगल स्थित नहर से बरामद किया गया।

विज्ञापन

मासूम की मां ने दर्ज कराई थी बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट
दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चंद्रभूषण कुमार ने शुक्रवार शाम बताया कि गंगा बिगहा निवासी विकास यादव की पत्नी संगीता देवी ने गुरुवार को अपने दो वर्षीय पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार के गायब होने को लेकर दाउदनगर थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर कांड संख्या 675/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने संदेह पर चाची को हिरासत में लिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद पुलिस के निर्देश पर दाउदनगर के एसडीपीओ चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। एसआईटी ने स्थानीय स्तर पर छानबीन के साथ तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर गंगा बिगहा निवासी नीतू कुमारी (25) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।


एसडीपीओ ने दावा किया कि पूछताछ में महिला ने बच्चे को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की। उनके मुताबिक, आरोपी महिला मासूम की सगी चाची है। पुलिस के समक्ष आरोपी चाची ने स्वीकार किया कि उसके पति जयप्रकाश यादव को जेठ विकास यादव और जेठानी संगीता देवी मिलकर उसके खिलाफ भड़काते थे। इस कारण पति उसे हमेशा मारते-पीटते थे। इसी वजह से वह अपने पति और जेठ-जेठानी के प्रति प्रतिशोध की भावना रखती थी।

आरोप है कि इसी प्रतिशोध में उसने एक अक्तूबर को अपने जेठ के पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार को गोद में लेकर घर के पास स्थित नहर में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें- ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’: महागठबंधन के नेताओं ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दीपंकर बोले- लड़ाई जारी रहेगी

पुलिस ने आरोपी चाची को भेजा जेल
मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मामले के अनुसंधान में दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई नेहा कुमारी, अनुसंधानकर्ता सुदीश कुमार, विक्की कुमार सक्सेना, परमानंद कुमार और अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed