फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya Mini Pitru Paksha Mela 31 December 2020: gaya mini pitru paksha mela 31 december 2020: bihar gaya mini pitru paksha mela will start from 31 december

Pitru Paksha Mela 2020: 31 दिसंबर से गया में शुरू होगा मिनी पितृपक्ष मेला, दूर-दूर से आते हैं लोग

Thu, 24 Dec 2020 06:41 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कुमार संभव Updated Thu, 24 Dec 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Gaya Mini Pitru Paksha Mela 31 December 2020: gaya mini pitru paksha mela 31 december 2020: bihar gaya mini pitru paksha mela will start from 31 december
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदू धर्म में पितरों के मोक्ष के लिए तर्पण और पिंडदान काफी अहम माना जाता है। ऐसे में सनातन धर्म में बिहार के गया का महत्व काफी ज्यादा है। इसके चलते रोजाना करीब तीन-चार हजार लोग पिंडदान के लिए गया पहुंचते हैं। वहीं, पितृपक्ष के दौरान पिंडदान करने के लिए गया जाने वालों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। दरअसल, 31 दिसंबर से गया में पितृ पक्ष मेला शुरू हो रहा है, जो 14 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


हर साल दो बार लगता है मेला
बता दें कि गया में हर साल दो बार पितृ पक्ष मेला आयोजित किया जाता है। पहला मेला आश्विन महीने में होता है, जबकि दूसरा मेला पौष महीने में होता है। इस बार पौष माह की शुरुआत 31 दिसंबर से हो रही है। 
विज्ञापन


15 दिन चलेगा मेला
ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इस साल मिनी पितृ पक्ष 31 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो 14 जनवरी मकर संक्रांति तक चलेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, पितृ पक्ष के दौरान हजारों लोग गया पहुंचते हैं। इनमें मकर सक्रांति पर स्नान के लिए गंगासागर जाने वाले तीर्थयात्री काफी ज्यादा होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन नहीं करता तैयारी
गौरतलब है कि मिनी पितृपक्ष के लिए जिला प्रशासन कोई भी तैयारी नहीं करता है। इस दौरान नगर निगम सिर्फ पिंड वेदियों की सफाई करा देता है। बता दें कि गया शहर में देवघाट, प्रेतशिला, राम शिला, अझयवट और सीता कुंड सहित कई पिंडवेदी हैं। ऐसे में तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed