फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Freedom fighters will be honored by President in Patna

पटना पहुंचे स्वतंत्रता सेनानी, आज राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

Mon, 17 Apr 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Mon, 17 Apr 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighters will be honored by President in Patna
- फोटो : PTI

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से हाथों सम्मानित होने के लिए रविवार को देश भर से स्वतंत्रता सैनानियों का जत्था पटना पहुंचने लगा है। सोमवार को राष्ट्रपति पटना के श्रीकृष्ण स्मारक सभागार में इन्हें सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


सम्मान के रूप में खादी का बैग (झोला), गांधी टोपी, महात्मा गांधी के कोटेशन पर तैयार गांधी सूक्ति किताब, स्मारिका और मिथिला पेंटिंग की हुई भागलपुर सिल्क की शॉल दी जाएगी। सम्मान समारोह में तीन स्वतंत्रता सेनानियों के अनुभवों को भी सुना जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार की सभी बड़ी हस्तियां होंगी मजबूत

Freedom fighters will be honored by President in Patna

इसके अलावा बिहार के सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष या पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा-रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत वामदलों के राज्य प्रतिनिधि के शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है।

बिहार के 550 और दूसरे राज्यों के 264 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के 2650 स्वतंत्रता सेनानी जो स्वास्थ्य कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो पा रहे हैं उन्हें उनके घर पर ही सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नील की खेती करने वाले किसानों पर अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ  गांधी जी ने 17 अप्रैल 1917 को चंपारण में सत्याग्रह शुरू किया था। उस समय किसानों से 46 प्रकार के टैक्स वसूले जाते थे और वेे इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने की स्थिति में नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed