पटना पहुंचे स्वतंत्रता सेनानी, आज राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से हाथों सम्मानित होने के लिए रविवार को देश भर से स्वतंत्रता सैनानियों का जत्था पटना पहुंचने लगा है। सोमवार को राष्ट्रपति पटना के श्रीकृष्ण स्मारक सभागार में इन्हें सम्मानित करेंगे।
सम्मान के रूप में खादी का बैग (झोला), गांधी टोपी, महात्मा गांधी के कोटेशन पर तैयार गांधी सूक्ति किताब, स्मारिका और मिथिला पेंटिंग की हुई भागलपुर सिल्क की शॉल दी जाएगी। सम्मान समारोह में तीन स्वतंत्रता सेनानियों के अनुभवों को भी सुना जाएगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे।
बिहार की सभी बड़ी हस्तियां होंगी मजबूत
इसके अलावा बिहार के सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष या पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा-रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत वामदलों के राज्य प्रतिनिधि के शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है।
बिहार के 550 और दूसरे राज्यों के 264 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के 2650 स्वतंत्रता सेनानी जो स्वास्थ्य कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो पा रहे हैं उन्हें उनके घर पर ही सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नील की खेती करने वाले किसानों पर अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ गांधी जी ने 17 अप्रैल 1917 को चंपारण में सत्याग्रह शुरू किया था। उस समय किसानों से 46 प्रकार के टैक्स वसूले जाते थे और वेे इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने की स्थिति में नहीं थे।