{"_id":"f49de172-54d1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"four-people-died-from-spurious-liquor-in-madhubani","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबनी में जहरीली शराब पीने से चार मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबनी में जहरीली शराब पीने से चार मौतें
मधुबनी/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबनी से लगे राजनगर थाने के चकदह गांव में चार लोगों की मौत हो गई। इनकी जहरीली शराब से मौत होने को लेकर अभी लोगों और प्रशासन के बीच मतभेद बना हुआ है। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुये मंगलवार शाम रेलवे की 12 नंबर गुमटी के निकट स्थित आधा दर्जन अवैध शराब की दुकानों में आग लगा दी।
विज्ञापन
इस घटना की वजह जहां स्थानीय लोग जहरीली शराब बता रहे हैं, वहीं प्रशासन बीमारी की बात कह रहा है। हालांकि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है, परंतु अब भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम चारों ने चकदह के निकट काफी शराब पी थी। कुछ देर बाद ही चारों के दिल की धड़कन व ब्लड प्रेशर बढ़ गया।
विज्ञापन
रात में स्थिति बिगड़ने पर सभी का एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। मरने वालों में मोहल्ले के परमेश्वर दास (50), रामदेव दास (42), अशोक कुमार झा (45) व सुवंश राम शामिल हैं। इनके परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। शुरूआत में शराब को मौत की वजह बता रहे मृतकों के परिजन भी अपनी बात से पलट गये हैं। अब वे लंबे समय से बीमारी को मौत का कारण बता रहे हैं, लेकिन फिर भी गांव वालों का गुस्सा बढ़ता ही गया।
विज्ञापन