{"_id":"5ff759966b1ca7498f3f46e9","slug":"forced-to-marry-a-young-man-in-lakhisarai-after-getting-a-job-in-the-army-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ौवा विवाह: आर्मी में नौकरी लगते ही लखीसराय में युवक का किडनैप कर जबरन कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ौवा विवाह: आर्मी में नौकरी लगते ही लखीसराय में युवक का किडनैप कर जबरन कराई शादी
Fri, 08 Jan 2021 12:49 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगा सराय में एक बार फिर पकड़ौवा विवाह का मामला सामने आया है। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब लखीसराय जिले के एक युवक को अगवा कर जबर्दस्ती शादी कराने की खबर फैली। इसे लेकर युवक के परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
यह घटना गुरुवार की सुबह उस वक्त की है जब बड़हिया में शिवम अपने मित्र मनीष व एक अन्य के साथी के साथ सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। इसी दौरान उसे अगवा कर लिया गया। दोस्तों ने इस पूरी घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
सुबह को मॉर्निंग वॉक पर आए गंगासराय पश्चिमी टोला निवासी मनोज सिंह के 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को हथियार के बल पर किडनैप कर लिया। इसके बाद शिवम को बेगूसराय के महादेव सिमरिया में ले जाकर उसकी जबर्दस्ती शादी कराई गई। जिस लड़की की शादी शिवम के साथ कराई गई है वह बड़हिया के ही पहाड़पुर की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, सिमरिया में लड़की का ननिहाल है।
विज्ञापन
शिवम की हाल ही में सेना में क्लर्क के रूप में नौकरी लगी है। इस महीने 26 जनवरी को शिवम की जॉइनिंग होनी है। दो दिन पहले ही वह पूरी कागजी कार्रवाई को पूरा करा कर घर वापस आया था। इस घटना से आक्रोशित होकर परिजनों और ग्रामीणों ने शिवम की बरामदगी की मांग की है। साथ ही गंगासराय मुख्य मार्ग को सुबह करीब छह बजे जाम भी कर दिया।