फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Footpath vendors protest in Rajgir, more than 50 people on verge of starvation due to removal of shops

Bihar: राजगीर में फुटपाथ के दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, दुकानें हटने से भुखमरी की कगार पर 50 से अधिक लोग

Mon, 16 Oct 2023 02:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 16 Oct 2023 02:13 PM IST
सार

Rajgir News: राजगीर के ब्रह्मकुंड के पास फुटपाथ के दुकानदारों ने नालंदा जिला प्रशासन और राजगीर के कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने कहा कि जिला प्रशासन ने उनके साथ वादा खिलाफी की है।

विज्ञापन
Footpath vendors protest in Rajgir, more than 50 people on verge of starvation due to removal of shops
प्रदर्शन करते फुटपाथ के दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में नालंदा फुटपाथ अधिकार मंच के तत्वाधान में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के ब्रह्मकुंड के पास फुटपाथ के दुकानदारों ने जिला प्रशासन और राजगीर के कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नालंदा फुटपाथ अधिकार मंच के सदस्य ने कहा कि जिला प्रशासन वादा खिलाफी करने का काम कर रहा है। गोपाल भदानी, उर्मिला देवी ने बताया कि पहले की तरह जब दुकानदार फुटपाथ पर दुकान लगाने जाते हैं तो उन्हें खदेड़ कर भगा दिया जाता है। पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत फुटपाथ दुकानदारों को रोजगार मुहैया कराया जाए। वर्षों से ब्रह्मकुंड परिसर के पास वे लोग दुकान लगाते आ रहे हैं। लेकिन अब उन्हें दुकान लगाने से मना किया जा रहा है।

विज्ञापन


वादा करके मुकरा गया प्रशासन
फुटपाथ के दुकानदारों का कहना है कि जिला प्रशासन ने उनसे मलमास मेला के पहले यह वादा किया था कि फिलहाल दो महीने के लिए वे लोग पीएचईडी के कैंपस में चले जाएं। वापस आकर ब्रह्मकुंड के परिसर में अपनी-अपनी दुकान को शिफ्ट कर लेना। लेकिन मलमास मेला भी खत्म हो गया। श्रावणी मेला भी खत्म हो गया। इसके बावजूद अब जिला प्रशासन उन लोगों को पूर्व के स्थल पर जाने से रोक रही है। वर्तमान में जिस जगह पर दुकानें लगी हैं। वहां तक ग्राहक और आने वाले टूरिस्ट नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण उन लोगों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


‘राजनीति कर रहे हैं लोग’
राजगीर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मो. जफर इकबाल ने बताया कि कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। सभी फुटपाथियों को पीएचडी कैंपस में वर्तमान में जगह दी गई है। जल्द ही पांडु पोखर के सामने सभी को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर फुटपाथ के दुकानदार संघ के विजय यादव, धर्मेंद्र पासवान, मुकेश पासवान, दीपू राजवंशी, मनोज गुप्ता, नंदकिशोर साव, मुकेश पंडित, सूरज पंडित, मंटू राम, उर्मिला देवी, सोनी देवी, चंचल देवी, सोनमंती देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed