{"_id":"5f2a24cef5623a7a0b05bc2a","slug":"flood-in-bihar-death-toll-rises-to-19-over-63-lakh-people-affected-in-16-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Flood News: 16 जिलों के करीब 63 लाख लोग प्रभावित, सीएम नीतीश ने किया हवाई दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Flood News: 16 जिलों के करीब 63 लाख लोग प्रभावित, सीएम नीतीश ने किया हवाई दौरा
Wed, 05 Aug 2020 04:30 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 05 Aug 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ से 16 जिले प्रभावित (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में मंगलवार को बाढ़ से मरने वालों की संख्या 19 पहुंच गई, साथ ही प्रदेश के 16 जिलों के 63,60,424 लोग प्रभावित हो चुके हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार में अब तक बाढ़ के कारण कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से दरभंगा जिले में सबसे अधिक सात, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार और सिवान में दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा भी किया।
Bihar Chief Minister Nitish Kumar conducted an aerial survey of the flood-affected areas today. #BiharFloods pic.twitter.com/wABkWGjaYH
— ANI (@ANI) August 5, 2020
विज्ञापन
राज्य के 16 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले के 120 प्रखंडों के 1152 पंचायतों की 63,60,424 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। यहां से निकाले गए 4,40,507 लोगों में से 17,916 लोग 17 राहत शिविरों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
बाढ़ के कारण विस्थापित हुए लोगों को भोजन कराने के लिए 1,365 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। दरभंगा जिले में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 199 पंचायतों के 18,61,960 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमें तैनाती की गई हैं।
इन जिलों में बाढ़ का कारण अधवारा समूह नदी, लखनदेई, रातो, मरहा, मनुसमारा, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कदाने, नून, वाया, सिकरहना, लालबेकिया, तिलावे, धनौती, मसान, कोसी, गंगा, कमला बलान, करेह एवं धौंस नदी के जलस्तर का बढ़ना है।
जल संसाधन विभाग के मुताबिक, बागमती नदी सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में बूढ़ी गंडक नदी, कमला बलान नदी मधुबनी में, अधवारा नदी सीतामढ़ी में, खिरोई दरभंगा में और घाघरा सिवान में मंगलवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।