{"_id":"63fb3122927bdef3c201e1b5","slug":"five-year-old-innocent-died-in-a-road-accident-at-denga-chowk-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Araria: डेंगा चौक पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पांच वर्षीय मासूम की मौत, पति-पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Araria: डेंगा चौक पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पांच वर्षीय मासूम की मौत, पति-पत्नी घायल
Sun, 26 Feb 2023 03:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 26 Feb 2023 03:45 PM IST
सार
अररिया जिले के पलासी थाना अंतर्गत डेंगा चौक पर सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अररिया जिले के पलासी थाना अंतर्गत डेंगा चौक पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुत्र की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सिकटी के खोराहगाछ निवासी मास्टर महबूब आलम अपनी पत्नी संजीदा खातून के साथ अपने पांच वर्षीय पुत्र फ़हद आलम को डॉक्टर दिखाने बाइक से जोकीहाट आ रहे थे। इसी दौरान पलासी थाना अंतर्गत डेंगा चौक के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में पांच वर्षीय फ़हद आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी संजीदा खातून एवं मास्टर महबूब आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जोकीहाट अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को अररिया रेफर कर दिया। अररिया में संजीदा खातून और महबूब आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।
घायल मास्टर महबूब आलम अररिया जिले के सिकटी प्रखंड के खोराहगाछ वार्ड नंबर 6 के निवासी हैं। घटना की जानकारी देते हुए भाई मुजम्मिल हक ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ जोकीहाट डॉक्टर को दिखाने आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।