{"_id":"651a77d6804608c4e9021eaa","slug":"firing-on-man-and-woman-who-went-to-defecate-in-open-area-on-roadside-in-siwan-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: बिहार में टॉयलेट एक फायरिंग कथा; गांधी जयंती पर स्वच्छांजलि के बीच खुले में शौच को लेकर यह वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: बिहार में टॉयलेट एक फायरिंग कथा; गांधी जयंती पर स्वच्छांजलि के बीच खुले में शौच को लेकर यह वारदात
Mon, 02 Oct 2023 01:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:27 PM IST
सार
Bihar Crime: सीवान से खुले में शौच करने को लेकर महिला और पुरुष को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घायल महिला को अस्पताल ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान जिले में शौच करने को लेकर दो लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तीन भेड़िया गांव के पास सड़क किनारे रात 10 बजे के आसपास लोग हमेशा की तरह शौच करने गए थे। तभी एक मकान की छत से गोली चला दी गई। इस गोलीबारी में एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान बड़हरिया निवासी मेघनाथ शर्मा के बेटे अरविंद कुमार शर्मा और घायल महिला की पहचान विद्यावती देवी के रूप में हुई है। पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
खुले में शौच को लेकर चलीं गोलियां
जानकारी के मुताबिक, बड़हरिया थाना क्षेत्र के तीन भेड़िया गांव में शौच करने गए महिला-पुरुष को सड़क से सटे मकान से गोली मार दी गई। घायल विद्यावती देवी ने बताया कि वह रोज की तरह सड़क पर शौच करने गई थी। तभी पहले छत से ईंट-पत्थर चलाए गए। उसके बाद गोली मार दी गई। जब हम लोग शौच करने जाते हैं तो हमेशा उसकी छत से ईंट-पत्थर महिलाओं पर चलाए जाते थे। घायल महिला ने बताया कि वह लोग बड़हरिया थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के रहने वाले हैं और अभी तीन भेड़िया में जमीन खरीद कर अपना मकान बनाया है। सड़क पर शौच करने से उन लोगों को चिढ़ है, दिक्कत है। इसको लेकर पहले ईंट-पत्थर चलाया गया, फिर गोली मार दी गई है। महिला ने बताया कि गुलाम अली के द्वारा गोली चलाई गई है।
वहीं, घायल व्यक्ति ने बताया कि जैसे ही हम शौच करके घर जा रहे थे। तभी एकाएक आवाज हुई और मेरे पैर में गोली लग गई। पहले मुझे लगा कि पत्थर से चोट लगी है। लेकिन गोली की आवाज सुनकर मैं चिल्लाया कि मुझे गोली लग गई है। इसको सुनते ही सारे लोग अपने-अपने घरों में भाग गए। फिर मैं लंगड़ाते हुए अपने घर गया और तब मुझे अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
सीवान बड़हरिया में शौच करने गए महिला-पुरुष को गोली मारने की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस घायलों के फर्द बयान पर मामले की जांच में जुट गई है।