फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Firing on JDU leader in Siwan Bike riding miscreants fired

Bihar: सिवान में जदयू नेता पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ चलाईं गोलियां, बाल-बाल बचे

Fri, 18 Nov 2022 02:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 18 Nov 2022 02:15 PM IST
सार

कुछ दिन पहले ही एक सब्जी व्यापारी पर हमला हुआ था। अब जदयू नेता पर फायरिंग की गई। वारदात से क्षेत्र में डर का माहौल है।

विज्ञापन
Firing on JDU leader in Siwan Bike riding miscreants fired
जदयू नेता पर फायरिंग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सिवान में गुरुवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक जदयू नेता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में नेता बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


वारदात लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर में करीब नौ बजे की है। मदारपुर पुल के पास नरहरपुर निवासी मनोज पटेल अपनी दुकान बंद करने के तैयारी में थे। वे दुकान में रखे गल्ले का हिसाब कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो अपराधी आए और उनपर दनादन दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मनोज पटेल दुकान में रखे फ्रिज के नीचे छिप गए। जिस वजह से गोली उनके पीछे दीवार में जा लगी। 

विज्ञापन


फायरिंग करते हुए बाइक सवार दोनों अपराधी उत्तर दिशा की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर लकड़ी नबीगंज थाना प्रभारी सूरज, एएसआई गिरिषदेव सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच जांच में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ ही दिन पहले ही लखनौरा सब्जी मंडी में एक आलू व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मारी थी। फिलहाल, स्थानीय लोगों में लगातार हो रहे अपराधिक घटनाओं से आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed