फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fire in the wheels of Bihar Sampark Kranti: Incident in Samastipur while returning from New Delhi to Darbhanga

बिहार संपर्क क्रांति के चक्के में आग: नई दिल्ली से दरभंगा लौटते समय समस्तीपुर में घटना, समय पर रुकी तो बची

Tue, 10 Jan 2023 12:22 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 10 Jan 2023 12:22 PM IST
सार

Saved from burning train: नई दिल्ली से दरभंगा की तरफ जा रही डाउन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के चक्के में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। समय पर सूचना मिल जाने के कारण बड़ी घटना नहीं हुई। धुआं फैलने पर ट्रेन रोकी गई।

विज्ञापन
Fire in the wheels of Bihar Sampark Kranti: Incident in Samastipur while returning from New Delhi to Darbhanga
समय पर धुआं की सूचना मिली तो बची बिहार संपर्क क्रांति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से दरभंगा की तरफ जा रही डाउन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12566) के चक्के में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर चक्के में आग देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन रुकी। करीब 15 मिनट तक 73 नंबर गुमटी पर ट्रेन को रोका गया। इसके बाद चक्के में लगी आग को बुझाया गया। आग पर नियंत्रण होने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। 

विज्ञापन


पूसा से खुलने के बाद चिंगारी, बोगी में धुआं
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पूसा स्टेशन से खुली थी। आगे बढ़ी तो उसके चक्के से चिंगारी निकलने लगी। इससे बोगी में धुआं भरने लगा। यात्रियों ने इसपर शोर मचाना शुरू कर दिया। गार्ड केबिन की तीन बोगी से आगे के चक्के में आग लगी थी। स्टेशन के 72 नंबर गुमटी पर गेटमैन ने आग की लौ देखी तो इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद 73 नंबर गुमटी पर ट्रेन को रोक दिया गया। 
विज्ञापन


यात्री बोगी छोड़ उतरे, ठीक हुई तो ट्रेन बढ़ी
घटना की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ एवं स्टेशन कर्मी की मौजूदगी में चक्के की आग को बुझा दिया गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। यात्री बोगी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ब्रेक चक्का में सटने के कारण चिंगारी निकली थी। उसे ठीक कर लिया गया और फिर आगे रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed