फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fire broke out at the official residence of state minister Santosh Kumar Suman in Patna

पटना: जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी के आवास में लगी आग, बाल-बाल बचे विधायक और परिजन

Wed, 16 Jun 2021 10:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Jun 2021 10:33 AM IST
सार

 बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन के आवास में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मंत्री और उनके परिजन घर से बाहर निकले। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन
Fire broke out at the official residence of state minister Santosh Kumar Suman in Patna
पटना में मंत्री आवास में लगी आग - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन के आवास में आग लग गई है। आग लगने से घर में रखे बहुत से सामान जलकर खाक हो गए। राज्य के लघु सिंचाई एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन के बुधवार सुबह आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। मंत्री समेत परिवार के लोगों को सुरक्षित निकाल कर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन

 
आवास में अचानक लगी आग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के आवास में सुबह करीब 8.30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग एक घर से दूसरे घर में फैल गई। आग के खौफनाक रूप देखते हुए विधायक और परिवार के लोग बाहर निकले और इसकी सूचना सचिवालय थाने को दी। सचिवालय एवं छज्जू बाग से दमकल की गाड़ियां पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed