फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Festive gift from the Railways: Vande Bharat Festival Special to run between New Delhi and Patna.

त्योहारों पर रेलवे की सौगात: नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल, जानें पूरा शेड्यूल

Tue, 13 Oct 2026 08:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Oct 2026 08:38 PM IST
सार

रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-पटना के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल चलाने की घोषणा की है। ट्रेन अक्तूबर-नवंबर में निर्धारित तिथियों पर दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाएगी।

 

विज्ञापन
Festive gift from the Railways: Vande Bharat Festival Special to run between New Delhi and Patna.
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

रेलवे ने आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और पटना के बीच 16 कोच वाली नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन अक्तूबर और नवंबर के महीनों में निर्धारित तिथियों पर चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 18-18 फेरे लगाएगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की। त्योहारों के मौसम में दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा के लिए इस विशेष सेवा को शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन


त्योहार विशेष ट्रेन का शेड्यूल और तिथियां
ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 16 अक्तूबर से शुरू होगा। यह ट्रेन 16 और 18 अक्तूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक यह गाड़ी हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को पटरी पर दौड़ेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल का संचालन 17 और 19 अक्तूबर को किया जाएगा। इसके बाद 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


पढ़ें: 'आवासीय विद्यालय में जानवरों जैसा खाना मिल रहा'...थाली लेकर मंत्री जमा खान के आवास पहुंचे छात्र बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली से पटना की समय सारणी
नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 02252 सुबह 8:35 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह सुबह 10:21 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। दोपहर 1:30 बजे यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल और दोपहर 3:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। शाम 6:00 बजे यह गाड़ी पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंचेगी। इसके बाद शाम 7:26 बजे बक्सर और रात 8:10 बजे आरा पहुंचेगी। अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव के रूप में यह ट्रेन रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।


पटना से नई दिल्ली की वापसी समय सारणी
पटना जंक्शन से चलने वाली ट्रेन संख्या 02251 सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह सुबह 10:38 बजे आरा और सुबह 11:25 बजे बक्सर पहुंचेगी। दोपहर 1:10 बजे यह ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और दोपहर 3:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

इसके बाद शाम 5:50 बजे यह कानपुर सेंट्रल और रात 8:53 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। अंत में यह विशेष ट्रेन रात 11:30 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। त्योहारों के दौरान दिल्ली और बिहार के बीच लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे का यह निर्णय यात्रियों को बड़ी राहत और यात्रा के अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed