'चाय वाला पीएम बन सकता है तो पान वाला क्यों नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो पान बेचने वाला क्या प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है? वहीं नीतीश ने मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए और पीएम मोदी पर निशाना साधा।
पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित चौरसिया महासम्मेलन में सीएम नीतीश कुमार ने मोदी पर खूब तंज कसे। सीएम नीतीश ने कहा कि उन्होंने बिहार में पान की खेती करने वालों को किसान का दर्जा दिया है। जब एक चाय बेचने वाला देश का पीएम बन सकता है तो पान बेचने वाला क्यों नहीं बन सकता।
पान अनुसंधान केंद्र खोलेगी सरकार
वहीं उन्होंने कहा कि पान की खेती के बढ़ावे और इसके प्रोत्साहन के लिए सरकार सबौर कृषि विश्वविद्यालय के साथ मिलकर बिहार में पान अनुसंधान केंद्र खोलने जा रही है।
मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई। भाजपा के अलावा किसी के अच्छे दिन नहीं आए।