फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fake PNB bank official arrested for cheating people in Begusarai; Many important documents, mobile recovered

Bihar: लोगों से ठगी करने वाला PNB बैंक का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार; कई अहम दस्तावेज और मोबाइल बरामद

Sun, 11 Jun 2023 03:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 Jun 2023 03:06 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति के पास से अविनाश राज नाम से पंजाब नेशनल बैंक का एक आई कार्ड मिला है। इस कार्ड पर चीफ मैनेजर का पद लिखा हुआ है। जोनल ऑफिस, पटना, बिहार आई कार्ड पर लिखा हुआ है। आई कार्ड पर मोहर सिग्नेचर के साथ जनरल मैनेजर का नाम पीके शर्मा दर्ज है। इस फर्जी अधिकारी के पास से कई ज्वाइनिंग लेटर, पंजाब नेशनल बैंक के स्टांप और लिफाफे सहित लगभग दर्जन भर आई कार्ड मिले हैं।

विज्ञापन
Fake PNB bank official arrested for cheating people in Begusarai; Many important documents, mobile recovered
लोगों से ठगी करने वाला फर्जी बैंक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में पंजाब नेशनल बैंक का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार किया गया है। उस पर बैंक में नौकरी दिलाने, लोन सेटेलमेंट और लोन देने सहित विभिन्न मामलों में ठगी करने का आरोप है। इस दौरान उसके पास से कई अहम दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दरअसल, बेगूसराय में एक शख्स पंजाब नेशनल बैंक का आईडी कार्ड बनाकर लोगों को ठगने का काम कर रहा था। यह लोगों को ठगने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाता था। इसके काले कारनामों का खुलासा हुआ तो लोगों ने इस फर्जी अधिकारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान मंदिर के पास का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में एक युवक खुद को पंजाब नेशनल बैंक का चीफ मैनेजर बताकर लोगों से लोन दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेकर फरार हो जाता था। इतना ही नहीं कभी-कभी यह खुद को सीनियर ऑफिसर बताकर जिले के अलग-अलग ब्रांच में जाकर जांच भी करने पहुंच जाता था। बैंक का सारा डाटा लेकर के उन लोगों के पास पहुंच जाता था जिनका ज्यादा लोन होता था। फिर लोन कम करने की बात करके उन लोगों से मोटी रकम ठग लेता था। जब इस बात की भनक बेगूसराय पंजाब नेशनल के हेड ब्रांच मैनेजर को लगी तो इसकी जांच पड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन



फर्जी पहचान पत्र

बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने ब्रांच मैनेजर को फोन करके कहा कि कोई आपके ब्रांच से अधिकारी आए थे। आप ने किसी को भेजा है क्या। जो लोन सेटल करने के नाम पर इतने रुपए मांग रहा है। लेकिन बैंक मैनेजर ने इस बात से इनकार कर दिया। फिर उन्होंने कहा कि ठीक है। उस व्यक्ति को फोन करके लोन लेने के नाम पर बुलाइए। जब उसे बुलाया गया तो शनिवार देर शाम उसे पकड़ कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि वह कई लोगों के साथ ठगी करता था। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति के पास से अविनाश राज नाम से पंजाब नेशनल बैंक का एक आई कार्ड मिला है। इस कार्ड पर चीफ मैनेजर का पद लिखा हुआ है। जोनल ऑफिस, पटना, बिहार आई कार्ड पर लिखा हुआ है। आई कार्ड पर मोहर सिग्नेचर के साथ जनरल मैनेजर का नाम पीके शर्मा दर्ज है। इस फर्जी अधिकारी के पास से कई ज्वाइनिंग लेटर, पंजाब नेशनल बैंक के स्टांप और लिफाफे सहित लगभग दर्जन भर आई कार्ड मिले हैं। इतना ही नहीं कई जगहों के एयरोप्लेन के टिकट भी मिले हैं। फिलहाल नगर थाना अध्यक्ष राम निवास के द्वारा मामले की सभी बिंदुओं से जांच की जा रही है।


मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि इसके बारे में फिलहाल हमें कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात सामने आई है तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर पूरा मामला क्या है। आरोपी जांच में अगर दोषी पाया जाता है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed