फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   exclusive interview with misa bharti yadav

मोदी लहर लू बनकर बीजेपी को बर्बाद करेगी: मीसा

Sun, 06 Apr 2014 07:47 AM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
exclusive interview with misa bharti yadav

पिता की विरासत पर पहली बार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रही लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती चाहती हैं कि प्रियंका गांधी जैसी महिलाओं को राजनीति में आना चाहिए। इससे देश और समाज दोनों का भला होगा।

विज्ञापन


मीसा के मुताबिक महिलाएं जिस किफायत और शउर से घर चलाती हैं, उसी तरह वह प्रदेश और देश भी बेहतर तरीके से चला सकती हैं। मीसा कहती हैं कि मीडिया में चल रही मोदी लहर जमीन पर लू बनकर भाजपा को बरबाद करेगी, हम तो सत्तू पीकर टाइट हैं।
विज्ञापन


मीसा ने यह बात अपने चुनाव प्रचार के दौरान अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही।

'प्रियंका को आना चाहिए आगे'

exclusive interview with misa bharti yadav

लगातार तूफानी प्रचार अभियान से थकी हुई मीसा का उत्साह कतई कम नहीं है। पटना से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित अजमा गांव में महिलाओं से घिरी मीसा से जब पूछा गया कि जिस तरह आप अपने पिता की सियासी विरासत को लेकर आगे बढ़ी हैं, क्या प्रियंका गांधी को भी सक्रिय राजनीति में आना चाहिए।

जवाब में मीसा ने कहा कि प्रियंका के राजनीति में आने न आने का फैसला कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। मैं उस पर टिप्पणी नहीं करूंगी, लेकिन मैं यह जरूर चाहती हूं कि प्रियंका गांधी जो एक महिला हैं, ऐसी महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा राजनीति में आना चाहिए।

महिलाएं कम खर्चे अपना घर चला लेती हैं उसी तरह वह कम खर्चे में क्षेत्र का विकास बेहतर कर सकती है। उनके लिए जाति पांति धर्म मजहब मायने नहीं रखता। वह मां और बहन की तरह सबसे स्नेह करती हैं।

'अब भी चाचा हैं राम कृपाल यादव'

यह पूछने पर कि इस चुनाव में उनके मुकाबले भाजपा केउम्मीदवार राम कृपाल यादव और जद(यू) के रंजन प्रसाद यादव जिन्हें वह चाचा मानती हैं, के खिलाफ चुनाव लडऩे में कैसा महसूस हो रहा है, मीसा ने कहा कि वे अब भी मेरे चाचा हैं।

लेकिन चाचा वह घर में हैं, यहां वह विरोधी दल के उम्मीदवार हैं जिनसे मुझे चुनाव लडऩा है। मीसा को यकीन है कि भारी मतों से उनकी जीत होगी। वह इस इलाके की बेटी और बहू दोनों हैं। मीसा के मुताबिक उन्हें महिलाओं का जमकर समर्थन मिल रहा है।

मीडिया में चल रही मोदी लहर केबारे में पूछने पर मीसा ने मगही में कहा कि यही लहरवा लू बनके भाजपा को बरबाद कर देईली। हम तो सब सत्तू पीकर टाइट हैं। मीसा के इतना कहते ही उन्हें घेरकर खड़ी महिलाएं जोर से ताली बजाती हैं।

राजनाथ सिंह की अपील कि यादव समाज के लोग विधानसभा में लालू यादव को देखें लोकसभा में मोदी और भाजपा को वोट दें, के जवाब में मीसा ने कहा कि राजनाथ जी को अब राजद की लहर दिखाई पड़ रही है,इसलिए अपना एजेंडा छोड़कर लालू जी के नाम का सहारा ले रहे हैं, लेकिन लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed