{"_id":"6383655d6502aa51a64c4427","slug":"ex-panchayat-president-vashishtha-kumar-shot-dead-in-bhojpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या, घर के बाहर बदमाशों ने मारी गोली, हत्या के दो कारण आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या, घर के बाहर बदमाशों ने मारी गोली, हत्या के दो कारण आए सामने
Sun, 27 Nov 2022 06:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:55 PM IST
सार
दो महीने पहले 7 सितंबर को शाहपुर बाजार में भी मंटू पर फायरिंग की गई थी। उस समय उन्हें दो गालियां लगीं थी, हालांकि उनकी जान बच गई थी। परिजनों का आशंका है कि ड्रग्स बेचने से मना करने और राजनीतिक दुश्मनी के चलते मंटू की हत्या की गई है।
विज्ञापन
वशिष्ठ कुमार उर्फ मंटू सोनार को गोली मारकर हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिला में बदमाशों ने नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान नगर अध्यक्ष के पति की हत्या कर दी। गांव में ड्रग्स बेचने से मना करने और राजनीतिक द्वेष के कारण युवक को गोली मारने की बात सामने आ रही है। वारदात शाहपुर थाना इलाके की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान नगर अध्यक्ष जुगनी देवी के पति वशिष्ठ कुमार उर्फ मंटू सोनार को गोली मारी गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक मंटू के भाई छोटे सोनार ने बताया कि उनके भाई नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। रविवार को वह अपने घर के पास कुर्सी पर बैठे थे, इस दौरान दो बाइक से आए हथियारबंद बदमाशों ने उन फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें शाहपुर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि गांव में कुछ लोग ड्रग्स बेचते हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। राजनीतिक दुश्मनी के कारण दो महीने पहले 7 सितंबर को शाहपुर बाजार में भी मंटू पर फायरिंग की गई थी। उस समय उन्हें दो गालियां लगीं थी, हालांकि उनकी जान बच गई थी। परिजनों का आशंका है कि ड्रग्स बेचने से मना करने और राजनीतिक दुश्मनी के चलते मंटू की हत्या की गई है।
विज्ञापन
इधर, मामले की जानकारी के आद सदर अस्पताल पहुंचे एएसपी हिमांशु ने बताया कि पूर्व के विवाद में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा। एएसपी ने बताया कि दो महीने पहले हुई वादात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया है।