फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ex deputy CM of Bihar Tejaswi Yadav wrote open letter to Nitish Kumar

तेजस्वी ने नीतीश को लिखा खुला खत, RJD विधायक ने सीएम को कहा 'शिखंडी'

Wed, 21 Mar 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 21 Mar 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Ex deputy CM of Bihar Tejaswi Yadav wrote open letter to Nitish Kumar
लालू-राबड़ी और तेजस्वी

बिहार के बिगड़ते हालातों को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने आक्रामक रूख अख्तियार कर लिया है। भागलपुर में भड़की हिंसा के मामले में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे शाश्वत के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। शाश्वत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिहार विधानसभा के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ। आरजेडी प्रमुख लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बीजेपी नेता के बेटे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि राज्य में साजिश के तहत हालात बिगाड़े जा रहे हैं। यहीं नहीं उन्होंने नीतीश के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा, उन्होंने कहा कि फैसला भले हमारे खिलाफ हो लेकिन हम देश छोड़ने वाले नहीं है।    

विज्ञापन


वहीं आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम खुला खत लिखते हुए राज्य सरकार को घेरा  है। उन्होंने लिखा कि जब से राज्य में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार बनी है तब से राज्य में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश अपने राजनीतिक हित साधने के लिए बीजेपी के साथ मिलकर बिहार के लोगों को सांप्रदायिक तौर पर बांट रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आरजेडी के विधायक भाई विरेंद्र ने नीतीश कुमार की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि दरभंगा और भागलपुर में केंद्रीय मंत्री अपने बयानों से लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार में हिम्मत हैं तो इन पर कार्रवाई करके दिखाएं, नहीं तो वह 'शिखंडी' कहलाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed