फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election 2025 : Ravi Ranjan Bhardwaj beaten up in front of Rahul Gandhi Congress Party patna Bihar News

Congress party : राहुल गांधी और अखिलेश सिंह के सामने खूब हुआ तमाशा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के खास की हुई पिटाई

Mon, 07 Apr 2025 07:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 07 Apr 2025 07:24 PM IST
सार

Bihar : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के समर्थक आज अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक से उलझ गये। स्थिति ऐसी हो गई कि जो शख्स अखिलेश सिंह का ख़ास समर्थक कहा जाता था, उसे लोग उन्हीं के सामने पीटते रहे और अखिलेश सिंह चुपचाप 
देखते रह गये। 

विज्ञापन
Election 2025 : Ravi Ranjan Bhardwaj beaten up in front of Rahul Gandhi Congress Party patna Bihar News
कांग्रेस कार्यकर्ता खुद में भिड़े - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अनुशासनिक पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस के बिहार प्रदेश कार्यालय में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनुशासन की धज्जी उड़ाकर रख दी। राहुल गांधी के सामने और फिर बाहर में जमकर मारपीट हुई। रिगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के कट्टर समर्थक रवि रंजन भारद्वाज उर्फ़ नेता जी की जमकर पिटाई की। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव को भ्रमित क्यों कर रही कांग्रेस? पप्पू यादव के बाद अब कन्हैया कुमार पर दांव
विज्ञापन


राहुल गांधी के सामने इस वजह से हुआ हंगामा 
घटना के संबंध में कार्यकर्ताओं का कहना है कि कार्यक्रम शुरू हो चुका था। राहुल गांधी संबोधन कर रहे थे। तभी अखिलेश सिंह और उनके समर्थक आकर खड़े होगये। टुन्ना सिंह ने कहा कि आपलोग साइड हो जाईये। इसी बात पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के कट्टर समर्थक रवि रंजन भारद्वाज उर्फ़ नेता ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनपर तंज कसा। इसी बात को लेकर दोनों में वहीं झड़प हो गई। मामला बिगड़ता देख अखिलेश सिंह सदाकत आश्रम से बाहर निकलने लगे। बाहर निकलने के दौरान दोनों तरफ से कार्यकर्ता फिर नारेबाजी करने लगे। इसी बात को लेकर एक बार फिर दोनों तरफ से झड़प हो गई और फिर वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने रवि रंजन भारद्वाज उर्फ़ नेता जी को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश का ख़ास शख्स मार खाता रहा और वह देखते रहे 
टुन्ना सिंह ने रवि रंजन भारद्वाज को पटककर लात-घूंसे से पीटने लगे। स्थिति यह हो गई कि अखिलेश सिंह के सामने रवि रंजन भारद्वाज अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा और टुन्ना सिंह खदेड़कर उसे पीटते रहे। फिर अखिलेश सिंह भी चुपचाप वहां से निकल गये। आश्चर्य की बात यह है कि यह मारपीट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के सामने होते रहा और अखिलेश सिंह देखते हुए आगे बढ़ गये। बाहर हंगामा होता देख राहुल गांधी ने भी अपनी बैठक को 20 मिनट में ही खत्म कर एयरपोर्ट के लिए निकल गए।


         



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed