फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Eid Mubarak 2023: Moon sighted in Bihar, Eid will be celebrated on April 22, eid ul fitr, eid ka chand

Eid Mubarak 2023 : बिहार में चांद का हुआ दीदार, 22 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

Fri, 21 Apr 2023 08:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (फुलवारीशरीफ)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (फुलवारीशरीफ) Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Apr 2023 08:03 PM IST
सार

Eid ki chand ki dua: चांद दिखते ही खास दुआ पढ़ा और एक दूसरे को मुबारकबाद दिया। ईद के चांद का दीदार होते ही घरों में चहल पहल बढ़ गई। पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से ईद मनाने का एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन
Eid Mubarak 2023: Moon sighted in Bihar, Eid will be celebrated on April 22, eid ul fitr, eid ka chand
चांद का हुआ दीदार, 22 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र रमजान माह में शुक्रवार को पटना समेत पूरे देश में चांद का दीदार हो गया। इसके साथ ही पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से ईद मनाने का एलान कर दिया गया है। शुक्रवार की शाम इफ्तार के बाद लोगों ने अपने घर की छतों से चांद देखने की कोशिश की। चांद दिखते ही खास दुआ पढ़ा और एक दूसरे को मुबारकबाद दिया। इधर, चांद का दीदार होते ही घरों में चहल पहल बढ़ गई। बच्चे बुजुर्ग सभी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। चांद दिखने का एलान फुलवारी शरीफ के खानकाह ए मुजीबया के सचिव ने करते हुए बताया कि पूरे भारतवर्ष में चांद देखे जाने के बाद शनिवार को ईद का नमाज अदा किया जाएगा। 

विज्ञापन

 
पिछले एक महीने से रमजान माह के बाद चांद शुक्रवार को देखे जाने से मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच काफी उत्साह देखा गया। रमजान का महीना मुसलमानों के लिए पाक साफ का महीना होता है। इस महीने में लोग रोजा रख कर अपने गुनाहों के माफी के लिए खुदा से इबादत करते हैं। इधर, पटना के गांधी मैदान में 40 हजार लोगों नमाज पढ़ने का इंतजाम किया जा गया है।
विज्ञापन


पटना में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
ईद पर्व को लेकर सभी मस्जिदों में और संवेदनशील, अति संवेदनशील जगहों पर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिले के एसपी से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया गया है। वहीं पटना में ईद को लेकर मुख्य जगहों पर 298 मजिस्ट्रेट और 4 हजार जवानों की तैनाती की गई है।फुलवारीशरीफ SDPO विक्रम सिहाग ने बताया कि फुलवारी शरीफ के सभी मस्जिदों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए रैफ के जवानों के अलावा 20 मजिस्ट्रेट को भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। ईद पर्व को लेकर नमाज पढ़ने वाले नमाजियों की खासी भीड़ होती है। इसको ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक की व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed