{"_id":"5a81a3804f1c1ba2268b9db0","slug":"ed-questioned-laloo-son-in-law-rahul-yadav-in-the-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू के दामाद राहुल यादव से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू के दामाद राहुल यादव से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की पूछताछ
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Feb 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
लालू यादव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल यादव से पूछताछ की। यह मामला रेलवे के होटलों के आवंटन में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है। राहुल समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जितेंद्र यादव के बेटे हैं।
सूत्रों के अनुसार, लालू यादव की चौथी बेटी रागिनी के पति राहुल जांच अधिकारी के सामने दोपहर करीब एक बजे पेश हुए और एंटी मनी लॉन्ड्रिंग लॉ के तहत अपने बयान दर्ज कराए। ईडी ने पिछले महीने राहुल को समन जारी किया था। यह कदम राबड़ी देवी द्वारा उनके खाते में लेनदेन का पता चलने के बाद उठाया गया था।
जांच एजेंसी राहुल यादव से राबड़ी से मिले एक करोड़ रुपये पर स्पष्टीकरण चाहती है। इससे पहले इस मामले में राबड़ी और उनके बेटे तेजस्वी से भी पूछताछ हो चुकी है। ईडी लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती के पति शैलेश कुमार के खिलाफ भी एक अन्य मामले में जांच कर रहा है। इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।