फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ED attaches assets of Naxal leader Sandeep Yadav under PMLA

नक्सली कमांडर संदीप यादव के दो ठिकानों पर छापा, मकान समेत जमीन जब्त

Fri, 10 Aug 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Fri, 10 Aug 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
ED attaches assets of Naxal leader Sandeep Yadav under PMLA

प्रवर्तन निदेशालय ने वांछित नक्सली संदीप यादव की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बता दें कि संदीप के नाम बिहार के औरंगाबाद में एक मकान और जमीन के प्लाट हैं। शुक्रवार की सुबह दिल्ली से आई ईडी की टीम ने छापेमारी कर जमीन की जब्ती की। इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में झारखंड में भी ईडी ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई करते हुए 86 लाख रुपए की संपत्ति जब्त कर ली थी। 

विज्ञापन


ईडी ने सबसे पहले शाहपुर मौजा में स्थित प्लॉट नंबर-128 लगभग 4 डिसमिल जमीन पर कब्जा किया। इसके बाद रतनुआ मौजा में स्थित 4 डिसमिल जमीन पर बने मकान पर पोस्टर चिपकाकर जब्ती की कार्रवाई की। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि औरंगाबाद के अलावा अन्य जगहों पर भी संदीप द्वारा अर्जित की गई संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। संदीप यादव ने नोटबंदी के दौरान 15 लाख रुपए बदलने के लिए भेजे थे। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इन पैसों से कमाई गई संपत्ति को अधिकृत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है कुख्यात संदीप यादव?

नक्सली संदीप यादव उर्फ विजय यादव उर्फ संदीप दा नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) का सक्रिय सदस्य है। संदीप यादव बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी और मध्य जोन का प्रभारी भी है। संदीप पर 88 नक्सली वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने संदीप पर पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। संदीप का भाई धनिक यादव भी माओवादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed