फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ED action on JDU MLC Radha Charan Seth, Jdu party mlc and his son asked to appear before ED on sand case

JDU Party : बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के एमएलसी को ED का नोटिस; बालू के अवैध कारोबार के लिए पूछताछ होगी

Wed, 30 Aug 2023 07:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Aug 2023 07:40 AM IST
सार

Bihar News : केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (JDU) के विधान पार्षद (MLC) राधा चरण सेठ और उनके बेटे को बालू के अवैध कारोबार में 15 दिनों के अंदर हाजिरी का नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन
ED action on JDU MLC Radha Charan Seth, Jdu party mlc and his son asked to appear before ED on sand case
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : ANI

विस्तार

पिछली छापेमारी में डेढ़ करोड़ नगदी और 11 करोड़ की संपत्ति के पेपर मिलने पर जनता दल यूनाईटेड (JDU) के विधान पार्षद राधा चरण सेठ के 60 बैंक खातों में जमा 6 करोड़ फ्रीज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉड्रिंग की जांच आगे बढ़ा दी है। अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस में दर्ज मामले के बाद मनी लॉड्रिंग की जांच शुरू हुई थी। अब इसी के तहत ईडी की पटना इकाई ने जदयू के एमएलसी राधा चरण सेठ और उनके बेटे कन्हैया को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। उन्हें 15 दिनों के अंदर कार्यालय में अपना पक्ष लेकर हाजिर होने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


 

ED action on JDU MLC Radha Charan Seth, Jdu party mlc and his son asked to appear before ED on sand case
जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह के आवास पर छापेमारी करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एक बार 22, फिर 27 ठिकानों पर हुई थी जांच
आरा-बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट से जदयू के एमएलसी राधा चरण सेठ के आरा में अनाइठ और बाबू बाजार स्थित आवास पर जून में भी जांच हुई थी। उस दिन पटना, धनबाद, हजारीबाग और कोलकाता समेत कुल 27 ठिकानों पर जांच हुई थी। उससे पहले फरवरी में जदयू एमलसी के 22 ठिकानों पर एक साथ जांच हुई थी। फरवरी में कर वंचना के मामले में इनकम टैक्स ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। उस बड़ी कार्रवाई पर बिहार की सियासत गरमा गई थी। जदयू नेताओं ने इसे केंद्र सरकार के निर्देश पर सरकारी एजेंसियों का दुर्भावभापूर्ण दुरुपयोग कहा था। जून में जब आरा में जांच हो रही थी, तब जेडीयू एमलसी राधाचरण वहां मौजूद नहीं थे। सीआरपीएफ की टुकड़ी के साथ पहुंचे अधिकारियों ने राधाचरण साह उर्फ राधा चरण सेठ के नए और पुराने आवास के मुख्य गेट को बंद कर दिया था। 

बालू माफियाओं के साथ अवैध कारोबार का आरोप
जदयू एमएलसी पर आरोप है कि वह बालू माफियाओं के साथ मिलकर अपना अवैध कारोबार बढ़ा रहे हैं। पटना के बिहटा थाने में बालू के काले कारोबार को लेकर केस दर्ज है। बिहटा से आरा के बीच बालू घाटों पर अवैध खनन का बड़ा खेल होता है और इस पूरे क्षेत्र में जदयू एमएलसी के अलावा बिहार में सत्ताधारी कुछ नेताओं की सीधी दखल का प्रभाव दिखता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed