{"_id":"6495a0a0aa441c922506ac7b","slug":"east-champaran-petrol-pump-association-warned-administration-regarding-murder-of-pump-worker-and-looting-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पेट्रोल पंप में हत्या-लूटपाट से बिफरी एसोसिएशन; कहा- आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने की इजाजत दे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पेट्रोल पंप में हत्या-लूटपाट से बिफरी एसोसिएशन; कहा- आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने की इजाजत दे प्रशासन
Fri, 23 Jun 2023 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 23 Jun 2023 07:09 PM IST
सार
गोपू सिंह ने कहा कि इस तरह लगातार पेट्रोल पंप मालिकों के साथ घटनाएं हो रही हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि पंप बंद करने की नौबत आ गई है। पंप एसोसिएसन के प्रभारी अध्यक्ष गोपू सिंह ने कहा कि अगर पुलिस सुरक्षा देने में असमर्थ है तो हम लोगों को हथियार का लाइसेंस दे या अवैध हथियार रखने की इजाजत दे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान पूर्वी चंपारण पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में 48 घंटे के अंदर एक नोजल मैन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। फिर आईसीआईसीआई बैंक में पेट्रोल पंप कर्मी से लूट कांड हो गया। इन वारदातों से नाराज होकर पूर्वी चंपारण पेट्रोलियम एसोसिएशन ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस 36 घंटे के अंदर पंप के नोजल मैन के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं करती है तो पहले 12 घंटे के लिए जिला के सभी पंप को बंद कर दिया जाएगा। अगर उसके बाद भी प्रशासन अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करता तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्वी चंपारण पेट्रोलियम एसोसिएसन के प्रभारी अध्यक्ष गोपू सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से लगातार पेट्रोल पंप और उनके कर्मी पर हमला हो रहा है। इससे आने वाले समय में हम लोगों को नोजल मैन नहीं मिलेगा। अंत में 90 के दशक में जैसे बिहार से व्यवसायी पलायन कर रहे थे, उसी प्रकार हम लोगों को भी बिजनेस बंद कर देना होगा।
विज्ञापन
दरअसल, मोतिहारी डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में 48 घंटे के अंदर दो लूट की घटना हुई हैं। पहली घटना 19 जून की रात की है जहां मां हाइवे पंप पर बाइक सवार अपराधियों ने लूट के दौरान नोजल मैन दुर्गा राय की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उस मामले में पुलिस ने अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं कर पाई थी। वहीं, गुरुवार को दिनदहाड़े सरोतर में आईसीआईसीआई बैंक में चार बदमाशों ने घुस कर 18 लाख 71 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दे दिया। इस दौरान एक और पेट्रोल पंप का कैश बैंक में जमा होने गया था। उसकी रसीद बैंक कर्मी की ओर से अभी दी भी नहीं गई थी कि तब तक बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
गोपू सिंह ने कहा कि इस तरह लगातार पेट्रोल पंप मालिकों के साथ घटनाएं हो रही हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि पंप बंद करने की नौबत आ गई है। पंप एसोसिएसन के प्रभारी अध्यक्ष गोपू सिंह ने कहा कि अगर पुलिस सुरक्षा देने में असमर्थ है तो हम लोगों को हथियार का लाइसेंस दे या अवैध हथियार रखने की इजाजत दे। ताकि हम लोग खुद की सुरक्षा खुद से कर सकें। इसके अलावा पुलिस की जो गश्ती गाड़ी आती हैं। उसके लिए एक पंप पर रजिस्टर बनाया जाए और तीनों बार की उपस्थिति गश्ती गाड़ी बना कर जाए।