{"_id":"6a07091c1e6b9f404f05647c","slug":"dsp-transfer-news-job-posting-and-transfer-posting-patna-bihar-police-bihar-news-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : दो आईपीएस अधिकारियों के साथ कई डीएसपी का हुआ तबादला; जानिए सूची में कौन-कौन हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : दो आईपीएस अधिकारियों के साथ कई डीएसपी का हुआ तबादला; जानिए सूची में कौन-कौन हैं शामिल
Fri, 15 May 2026 05:23 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Fri, 15 May 2026 05:23 PM IST
सार
Bihar : राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों के डीएसपी का तबादला कर दिया गया है। साथ ही महिला सहित दो आईपीएस अधिकारियों को भी नै जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पटना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों के डीएसपी का तबादला किया गया है। साथ ही दो तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों को भी नै जिम्मेदारी दी गई है। उन आईपीएस अधिकारियों में 2022 बैच की गरिमा और उसी बैच के आईपीएस अधिकारी संकेत कुमार शामिल हैं। गरिमा को भागलपुर जिले के कहलगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि संकेत कुमार को नालंदा जिला के बिहार शरीफ सदर 1 की जिम्मेदारी दे गई है। संकेत कुमार मुंगेर जिला के तारापुर में पदस्थापित थे जबकि गरिमा मुजफ्फरपुर के सरैया में पदस्थापित थी। पुलिस मुख्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
वहीं बिहार के 2010 बैच के सिवान निवासी नुरुल हक़ को सहायक पुलिस निरीक्षक (निरीक्षण) पटना की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह नालंदा जिले के बिहार शरीफ सदर में पदस्थापित थे। इसी बैच के खगड़िया निवासी पंकज कुमार को विशेस्ध निगरानी इकाई के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में भागलपुर जिले के कहलगांव में पदस्थापित थे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट में 18 एजेंडे पास, बिहार में महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला
विज्ञापन
प्रतिष कुमार भी 2010 बैच के ही अधिकारी हैं जिनको मोतिहारी जिले के साइबर क्राइम में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में सारण जिले में पदस्थापित थे। 2010 बैच के गोपालगंज निवासी मोहम्मद नेसार अहमद शाह को मधेपुरा जिला का अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में अपराध अनुसंधान विभाग में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : कितनी गाड़ियों के साथ कैबिनेट बैठक में कौन मंत्री पहुंचे? पीएम मोदी की अपील पर CM का काफिला कितना घटा?
2013 बैच के जमुई निवासी सविन्द्र कुमार दास को सारण जिले के मढौरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक्क वह पटना में विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी बैच के उत्तर प्रदेश निवासी अभिजीत कुमार सिंह को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई पटना में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वह कटिहार सदर-1 में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में तैनात थे। इसी बैच के नालंदा निवासी शिवेंद्र कुमार अनुभवी को (कमजोर वर्ग)अपराध अनुसंधान विभाग का अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। अब तक वह सुपौल में पदस्थापित थे।
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।