फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Drunken father attacked his 3 year old son's neck with a machete in Samastipur; seriously injured

Bihar News: शराबी पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गर्दन पर गंडासे से किया हमला; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 26 Jul 2023 12:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Jul 2023 12:27 PM IST
सार

Bihar Crime: थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद को लेकर घटना हुई है। आरोपी कुंदन फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Drunken father attacked his 3 year old son's neck with a machete in Samastipur; seriously injured
मौके पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक पिता ने अपने तीन साल के मासूम बेटे की गर्दन पर गड़ासे से वार कर दिया। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे पड़ोसी फौरन बालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां बच्चे की हालत गंभीर बताई जाती है। यह पूरी घटना मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के भदैया गांव में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बेटे पर गड़ासे से वार करने वाला पिता कुंदन सहनी मंगलवार शाम नशे की हालत में घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी से उलझ गया। इससे दोनों में विवाद होने लगा। उसी बीच कुंदन गड़ासा लेकर पत्नी को काटने के लिए दौड़ा। इससे डर कर पत्नी भाग गई। उसके बाद कुंदन ने बगल में सो रहे अपने अबोध बेटे की गर्दन पर ही गड़ासे से वार कर दिया। उसके बाद घर से भाग निकला। जब उसकी पत्नी घर आई तो बेटे को लहूलुहान अवस्था में देख कर चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


उसकी आवाज पर जुटे पड़ोसी बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद को लेकर घटना हुई है। आरोपी कुंदन फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed