{"_id":"7e4b0434-bc08-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"dropping-chidambaram-to-cong-office-just-a-courtesy-nitish","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश की कार में चिदंबरम, अटकलों का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश की कार में चिदंबरम, अटकलों का बाजार गर्म
पटना/एजेंसी
Updated Tue, 14 May 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपनी कार से केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम को कांग्रेस पार्टी के दफ्तर तक छोड़ने से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन
हालांकि जदयू के कांग्रेस के करीब आने की इन अफवाहों पर अब खुद नीतीश ने सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने तो सिर्फ अच्छे मेजबान की भूमिका निभाई है।
नीतीश ने कहा, ‘मैंने शनिवार को बिहार के दौरे पर आए चिदंबरम के लिए महज एक अच्छे मेजबान की भूमिका निभाई। हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी आने से कांग्रेस के पटना में आयोजित समारोह में समय पर पहुंचने के लिए वित्त मंत्री के पास इसके अलावा कोई चारा नहीं था। इसलिए मैं बेहिचक अपनी कार से उन्हें राजगीर से पटना ले आया। उन्हें कांग्रेस दफ्तर तक छोड़ना महज एक शिष्टाचार था।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो लोग उन पर चिदंबरम के प्रस्तावित कांग्रेस दफ्तर के दौरे को बिगाड़ने का आरोप लगाते। इस दौरे पर चिदंबरम ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की उम्मीद बंधाई थी।
विज्ञापन