फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   DRI raids Swarna Ganga Jewelers in Begusarai

Bihar: डीआरआई ने स्वर्ण गंगा ज्वेलर्स में की छापेमारी, तस्कर से पूछताछ में सामने आया था प्रतिष्ठान का नाम

Fri, 07 Apr 2023 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Apr 2023 05:15 PM IST
सार

डीआरआई की टीम ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए स्वर्ण तस्कर से पूछताछ में बेगूसराय के स्वर्ण व्यवसायी का नाम सामने आया था। उसी सिलसिले में शुक्रवार को डीआरआई पटना टीम ने बेगूसराय की नगर थाना पुलिस ने सहयोग से छापेमारी की है। वहीं दुकान का मालिक फरार हो गया है।

विज्ञापन
DRI raids Swarna Ganga Jewelers in Begusarai
छापेमारी के दौरान डीआरआई के अधिकारी और नगर थाना के पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार को पटना की खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) टीम ने एक स्वर्ण आभूषण दुकान में छापेमारी की। जहां से डीआरआई को 10 किलो से अधिक सोने के आभूषण बरामद करने में सफलता मिली। यह दुकान नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरी गंज में स्वर्ण गंगा ज्वेलर्स के नाम से स्थित है। हालांकि अभी डीआरआई की टीम ने कुछ भी बताने से इनकार किया है। फिलहाल डीआरआई दुकान के आधे दर्जन से अधिक कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दुकान के संचालक पवन सोनी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोप लगाया जा रहा है कि पूर्व में कोलकाता एयरपोर्ट पर डीआरआई के द्वारा छापेमारी की गई थी। तब वहां से भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण को बरामद किए गए थे। उसके बाद कोलकाता में ही मुकदमा दर्ज कराया गया था। विभाग ने जब जांच-पड़ताल की तो विदेशी स्वर्ण कारोबारियों से संपर्क के तार स्वर्ण गंगा ज्वेलर्स से जुड़ते चले गए।
विज्ञापन


उसके बाद शुक्रवार को नगर थाना के सहयोग से डीआरआई की टीम ने स्वर्ण गंगा ज्वेलर्स में छापेमारी की है। एजेंसी दुकान से बरामद कागजात और आभूषणों की जांच कर रही है। फिलहाल तकरीबन पांच घंटे तक डीआरआई की टीम ने छापेमारी की। वहीं, दुकान का मालिक पवन कुमार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरआई की टीम ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर अवैध रूप से सोना लेकर जा रहा था। तभी उस जगह एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ करने के दौरान बेगूसराय के स्वर्ण व्यवसायी का नाम सामने आया था। उसी सिलसिले में आज डीआरआई पटना टीम ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में बेगूसराय की नगर थाना पुलिस ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed