फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dowry greedy killed married woman in Vaishali for not getting bike

Bihar: दहेज लोभियों ने बाइक न मिलने पर की विवाहिता की हत्या, शव को घर से दो किमी दूर नदी किनारे जलाया

Sat, 25 Mar 2023 10:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Mar 2023 10:07 PM IST
सार

वैशाली के जन्दाहा थाना क्षेत्र के बेडौलीया गांव में दहेज के लोभ में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर शव को नदी किनारे झाड़ी में जला दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Dowry greedy killed married woman in Vaishali for not getting bike
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले से दहेज के लोभ में एक विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। यह मामला जन्दाहा थाना क्षेत्र के बेडौलीया गांव का है। जहां बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर शव को घर से दो किमी दूर नदी किनारे झाड़ी में जला दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका के ससुराल वालों ने विवाहिता को मायके से दहेज में बाइक की मांग कर लाने को कहा था। लेकिन मृतका के मायके वालों ने बाइक देने में असमर्थता जताई। इस पर महिला की बीते शुक्रवार की देर रात हत्या कर दी गई। वहीं, महिला की हत्या कर शव को घर से दूर नदी स्थित झाड़ी में जलाया जा रहा था। इसकी जानकारी किसी ने उसके मायके वालों को दे दी। उसके बाद मायके वाले भागे-भागे उस मौके पर पहुंचे। फिर मृतका के मायके वालों ने जन्दाहा थाने में सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान कटहरा ओपी क्षेत्र के महम्मदपुर टूरी गांव निवासी काजल कुमारी (30) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि काजल की शादी 10 साल पहले जन्दाहा थाना क्षेत्र के बेडौलीया गांव निवासी चंदन महतो से हुई थी। तब उपहार स्वरूप दहेज देकर कर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ महीनों तक सब ठीक-ठाक था, लेकिन बाइक की डिमांड को लेकर काजल का ससुराल वालों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा था। जब उसके मायके वालों ने बाइक देने में असमर्थता जताई तो विवाहिता की हत्या कर शव को चोरी छुपे से जला दिया गया। हालांकि मृतका के जले हुए शव के अवशेष और कुछ सामान को उसके मायके वालों ने बरामद कर पुलिस को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed