बिहार में डॉक्टर के घर पर चली गोलियां, नीतीश ने मांगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर लोहिया से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, लेकिन डॉक्टर लोहिया ने देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि गोलियां किसने चलाई हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा कि रंगदारी वसूलने वाले बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
वहीं सीएम नीतीश कुमार की बैठक में भी मामला उठा। मामले पर नीतीश ने अधिकारियों की क्लास ली और जल्द से जल्द बगमाशों को पड़कने को कहा है।
भाजपा और लोजपा ने किया राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक डॉ. पीपी लोहिया सीतामढ़ी के जाने-माने सर्जन हैं। घटना रविवार सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। वे निजी काम से मोतिहारी गए हुए थे। सुबह में घर पर हुई फायरिंग की खबर पत्नी पुष्पा लोहिया ने उन्हें टेलीफोन पर दी है। जानकारी मिलते ही वह सीतामढ़ी पहुंचे।
लोहिया के मुताबिक फायरिंग में उनके बेड रूम की खिड़कियों के कांच टूट गए। सीतामढ़ी में हुई इस वारदात ने बिहार पुलिस के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। गनीमत रही कि सीतामढ़ी में किसी की जान नहीं गई है।
लेकिन दरभंगा में पैदा हुआ खौफ सीतामढी में भी देखने को मिल रहा है। डॉ. लोहिया का कहना है कि अगस्त से उन्हें धमकी मिल रही है। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पटना में भाजपा और लोजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण के डेढ़ महीने के भीतर ही राज्य में कानून-व्यवस्था बदमाशों के आगे लाचार हो गई है।