{"_id":"6322defc01088954fc5f4133","slug":"dm-ordered-for-investigation-against-bdo-case-of-assault-with-two-students-in-it-bhawan-of-khagaria-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बीडीओ ने आईटी भवन में छात्रों पर बरसाईं लाठियां, डीएम ने नामांकन प्रक्रिया से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बीडीओ ने आईटी भवन में छात्रों पर बरसाईं लाठियां, डीएम ने नामांकन प्रक्रिया से हटाया
Thu, 15 Sep 2022 02:15 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:15 PM IST
सार
नगर निकाय चुनाव को लेकर आईटी भवन में 10 सितंबर से नामांकन कार्य चल रहा है। प्रशासन द्वारा सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन के दौरान आमलोगों की आवाजाही पर रोक लगाई हुई हैं।
विज्ञापन
आईटी भवन में छात्रों के साथ मारपीट करते बीडीओ
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता के बीडीओ अखिलेश कुमार पर आईटी भवन में दो छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। आरोप है कि बीडीओ ने दोनों की जमकर लाठी-डंडों से पिटाई की। उनके द्वारा मारपीट करने का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नगर निकाय चुनाव से हटाए गए बीडीओ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद डीएम ने उन्हें नगर निकाय चुनाव से हटा दिया है। जानकारी के अनुसार, लेलिननगर तेमथा निवासी सुप्रभात कुमार अपने भाई संजीत कुमार आवास और जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आईटी भवन पहुंचे थे। आवेदन जमा करने से पहले उन्होंने सभी प्रक्रिया पूरी की और बीडीओ के पास पहुंचे।
नामांकन के बीच मुख्य स्थान तक पहुंचने पर भड़के बीडीओ
बताया गया है कि आईटी भवन में 10 सितंबर से नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन कार्य चल रहा है। इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के वहां जाने पर रोक है। दोनों भाई सुरक्षा के तीनों घेरे को तोड़ते हुए आईटी भवन के मुख्य गेट तक पहुंच गए। जिसके बाद बीडीओ उनपर भड़क पड़े और उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बीडीओ ने उनपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। घटना का पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, मारपीट की घटना की सूचना पर मौके पर आईटी भवन में तैनात अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
नामांकन का चल रहा कार्य
नामांकन कार्य के दौरान प्रशासन द्वारा सुबह 11 से तीन बजे तक वहां सरकारी कर्मचारी के अलावा अन्य लोगों की आवाजाही पर रोक है। छात्रों के आईटी भवन के मुख्य गेट तक पहुंचने की भी जांच की जा रही है। छात्रों के साथ बुरी तरह मारपीट करने वीडियो सामने आने पर डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि बीडीओ को चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया गया है। साथ ही बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस मामले की जांच एडीएम को सौंपी गई हैं।