फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   discrepancies in properties, JDU issues notice to RCP Singh

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर अकूत संपत्ति जुटाने का आरोप, जदयू से निकालने की तैयारी

Sat, 06 Aug 2022 02:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 06 Aug 2022 02:42 PM IST
सार

बता दें, आरसीपी सिंह और सीएम नीतीश कुमार के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। माना जा रहा है कि केंद्र में मंत्री रहते भाजपा से कथित नजदीकी के चलते उन्हें पार्टी लगातार किनारे कर रही है।

विज्ञापन
discrepancies in properties, JDU issues notice to RCP Singh
जदयू नेता आरसीपी सिंह।

विस्तार

बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने अपनी ही पार्टी के नेता व पूर्व सांसद आरसीपी सिंह को नोटिस जारी किया है। इसमें उनसे संपत्तियों के विवरण में विसंगतियों पर जवाब मांगा गया है। 

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह को यह नोटिस बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सिंह और उनके परिवार के नाम पर 2013-2022 से पंजीकृत अचल संपत्तियों के विवरण में विसंगतियां हैं। इसलिए वे जल्द से जल्द इस नोटिस का जवाब दें।
विज्ञापन

बता दें, आरसीपी सिंह और सीएम नीतीश कुमार के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। माना जा रहा है कि केंद्र में मंत्री रहते भाजपा से कथित नजदीकी के चलते उन्हें पार्टी लगातार किनारे कर रही है। आरसीपी सिंह को पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री पद भी छोड़ना पड़ा था, क्योंकि उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अकूत संपत्ति जुटाने का आरोप
कुशवाहा द्वारा सिंह को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि नालंदा जिला जदयू के दो साथियों ने साक्ष्य के साथ शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार आपके एवं आपके परिवार के नाम से वर्ष 2013 से 2022 तक अकूत अचल संपत्ति पंजीकृत कराई गई है। इसमें कई प्रकार की अनियमितताएं नजर आती हैं। आप लंबे समय से जनता के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के साथ अधिकारी व राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे हैं। आपको माननीय नेता ने दो बार राज्यसभा का सदस्य, पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्र में मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर पूर्ण विश्वास व भरोसे के साथ दिया। आप इस तथ्य से भी अवगत हैं कि माननीय नेता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं। इतने लंबे सार्वजनिक जीवन के बावजूद उन पर कभी कोई दाग नहीं लगा और न उन्होंने कोई संपत्ति बनाई। निर्देशानुसार पार्टी आपसे अपेक्षा करती है कि शिकायत का बिंदुवार जवाब दें। कुशवाहा ने नोटिस का तत्काल जवाब देने का भी अनुरोध किया है।


प्रथम दृष्ट्या भ्रष्टाचार का मामला : कुशवाहा
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को नोटिस के बारे में पूछने पर उपेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा, 'यह बात सबके सामने है। पार्टी को उनके बारे में कुछ जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया यह भ्रष्टाचार का मामला लगता है। पार्टी अब आरसीपी सिंह का पक्ष जानना चाहती है। आगे की कार्रवाई आवश्यकतानुसार की जाएगी। हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। 


निष्कासित होंगे आरसीपी सिंह? 
यह पूछने पर क्या संपत्ति मामले को लेकर आरसीपी सिंह को जदयू से निष्कासित किया जाएगा? इस पर कुशवाहा ने कहा कि क्या ऐसा लगता है कि वह अपनी गतिविधियों के चलते अभी भी पार्टी में हैं? उन्होंने खुद वह रास्ता चुन लिया है, जिसमें उन्होंने मान लिया है कि वह अब पार्टी में नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed