फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dhirendra Shastri: Politics in Bihar on Baba Bageshwar Dham, JDU attacks BJP, Nitish Kumar, Hindu Rashtra

Bageshwar Dham : नीतीश के मंत्री ने कहा- गलत रास्ता दिखा रहे; JDU के पूर्व मंत्री बोले- बाबा ही BJP का सहारा

Thu, 18 May 2023 01:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 May 2023 01:20 PM IST
सार

Dhirendra Shastri : बागेश्वर धाम वाले बाबा भले ही प्रवचन देकर बिहार से चले गए, लेकिन राजनीतिज्ञों की वाणी विराम नहीं ले रही है। अल्पसंख्यक कोटे से नीतीश के एक मंत्री ने खरी-खोटी सुनाई तो प्रवक्ता व पूर्व मंत्री ने बाबा के बहाने भाजपा पर सीधा हमला बोला।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri: Politics in Bihar on Baba Bageshwar Dham, JDU attacks BJP, Nitish Kumar, Hindu Rashtra
पंडित धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री भले ही पांच दिन तक प्रवचन देकर बिहार से चले गए, लेकिन राजनीतिज्ञों की वाणी विराम नहीं ले रही है। जदयू लगातार बाबा पर हमलावर रही है। अब अल्पसंख्यक कोटे से सीएम नीतीश कुमार के मंत्री जमा खान ने खरी-खोटी सुनाई। वहीं जदयू के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार बाबा के बहाने भाजपा पर सीधा हमला बोला। जानिए, बागेश्वर धाम वाले बाबा को लेकर जदयू नेताओं की प्रतिक्रिया...

विज्ञापन


वह हिंदुस्तान के ठेकेदार नहीं हैं बागेश्वर वाले बाबा 
बिहार सरकार के मंत्री जमा खान गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री गलत रास्ता दिखा रहे हैं। वह हिंदुस्तान के ठेकेदार नहीं हैं। देश का कोई भी बाबा या धर्म गुरु इस तरह की विवादित बातें नहीं करता है। बिहार में उनका ऐसा प्रवचन अब चलने वाला नहीं है। जनता पांच दिन में सब समझ चुकी है। इसके पीछे जो लोग हैं उनको भी जनता जल्द ही जवाब देगी। 2024 के चुनाव को पता चल जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य प्रवक्ता बोले- भाजपा को खुद पर भरोसा नहीं है
वहीं जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को खुद पर भरोसा नहीं है। भाजपा नेता बाबा का सहारा लेकर हिन्दू राष्ट्र की बात कह रहे हैं। RSS पर निशाना साधते हुए कहा क 100 साल से संघ हिन्दू राष्ट का नारा दे रही है। RSS वाले देश को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहती है लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं मिली। अब जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। इतना ही नहीं जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने बुधवार को भी कहा था कि जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र की बात करने वाले भारत का संविधान पढ़ लें। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है। यह बात हम नहीं संविधान कहती है। ऐसे विषय पर देश के संविधान को अधिकार दिया गया। धर्म गुरुओं को ऐसे विषयों पर बोलने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed