{"_id":"5fb2a8e68ebc3e9bd760d6a7","slug":"devendra-fadanvis-says-sushil-modi-will-be-given-new-responsibilty","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः सुशील मोदी पर सस्पेंस खत्म, फडणवीस ने कहा- उन्हें मिलेगी नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः सुशील मोदी पर सस्पेंस खत्म, फडणवीस ने कहा- उन्हें मिलेगी नई जिम्मेदारी
Mon, 16 Nov 2020 09:59 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
sushil modi
बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन गई। सोमवार शाम 4.30 बजे राजभवन में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील मोदी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इसका जवाब भाजपा से पूछिए। हालांकि उन्होंने कहा कि हमलोग सुशील मोदी को मिस करेंगे।
विज्ञापन
वहीं जब इसे लेकर भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सुशील मोदी जी बिल्कुल परेशान नहीं हैं। वह हमारी पार्टी के लिए एक संपत्ति हैं। पार्टी उनके बारे में सोचेगी, उन्हें एक नई जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि इस बार बिहार के नए मंत्रिमंडल में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार को मोदी को जगह नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने इस बात की ओर इशारा रविवार को ही कर दिया था।
विज्ञापन
दरअसल, उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।आगे भी जो जिम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।