{"_id":"5c58c018bdec2273724c487e","slug":"delhi-police-arrest-in-bihar-went-to-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में आरोपी को गिरफ्तार करने आई दिल्ली पुलिस खुद हुई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में आरोपी को गिरफ्तार करने आई दिल्ली पुलिस खुद हुई गिरफ्तार
Tue, 05 Feb 2019 04:13 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 05 Feb 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
delhi police
अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने सुपौल पहुंची दिल्ली पुलिस के दो जवान खुद ही गिरफ्तार हो गए। दिल्ली के रोहिणी की रहने वाली एक लड़की के अपहरण की शिकायत उसके पिता ने थाने में दर्ज करवाई थी। इसी संबंध में दिल्ली पुलिस के दो जवान सुपौल आए थे। सोमवार की सुबह पुलिस को आरोपी लड़के का सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने जिले के चकला निर्मली इलाके के एक मकान में युवक को पकड़ लिया। लेकिन दोनों पुलिस जवान शराब के नशे में धुत्त थे।
विज्ञापन
इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने उत्पाद विभाग को कर दी। मौके पर पहुंचे उत्पाद अधीक्षक और उत्पाद इंस्पेक्टर ने जब दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार का ब्रेथ एनालाइजर किया तो नशा पान की पुष्टि हो गई फिलहाल उत्पाद विभाग ने दिल्ली पुलिस के जवानों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी स्थित केएन काटजू थाने के एएसआई एस दत्त और हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार लड़की के अपहरण का तहकीकात करने सुपौल आए थे। इधर, घटना में अगवा हुई लड़की ने कहा कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। वह बिहारी गंज के रहने वाले युवक से प्यार करती थी और उससे कोर्ट मैरिज करके खुश है। लिहाजा उसके पिता द्वारा लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन