{"_id":"5b86c1f242c79246494d4046","slug":"defamation-case-registered-against-tejashwi-yadav-in-muzaffarpur-cjm-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर बालिका गृह: तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किल, मानहानि का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर बालिका गृह: तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किल, मानहानि का केस दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 29 Aug 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर कोर्ट ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ केस स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 500 और 504 के तहत बुधवार को केस स्वीकार किया है। तेजस्वी के खिलाफ मानहानि और जानबूझकर शांति भंग करने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दर्ज धाराओं में अधिकतम दो साल की सजा का प्रावधान है। अब इस मामले में 20 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। तेजस्वी यादव के खिलाफ नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने परिवाद दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ये मामला मुजफ्फरपुर के बालिका गृह से जुड़ा है, जिसमें तेजस्वी यादव द्वारा नाम घसीटे जाने को लेकर मंत्री सुरेश शर्मा ने परिवाद दर्ज कराया है। ये परिवाद मानहानि और प्रतिष्ठा हनन को लेकर दर्ज कराया गया है।