फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   death of journalist in bihar, family suspect murder

बिहार के आरा में पत्रकार की मौत हत्या या हादसा?

Mon, 26 Mar 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
death of journalist in bihar, family suspect murder

बिहार के भोजपुर जिले के गडहनी ब्लॉक के नहसी पुल पर दैनिक भास्कर के पत्रकार नवीन निश्चल की रविवार की रात 'गाड़ी से टक्कर' में मौत हो गई। हालांकि ये हत्या है या सड़क दुर्घटना, इसको लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। भोजपुर के गडहनी थाने के बगबां गांव के 35 वर्षीय नवीन के साथ 25 साल के विजय सिंह भी थे। हादसे के बाद उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इन दो मौतों के बाद नाराज़ स्थानीय लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी।

विज्ञापन


सोमवार को भी स्थानीय लोगों के प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। दैनिक अखबार का कहना है कि उसके पत्रकार नवीन निश्चल और उनके साथी विजय सिंह को रविवार रात जीप से कुचलकर मारा गया है। नवीन निश्चल के भाई राजेश सिंह ने बीबीसी से कहा कि उनके भाई की हत्या की गई है।
विज्ञापन


विवाद की जानकारी

राजेश सिंह ने बताया, "तकरीबन रात 8 के आसपास वो रामनवमी जुलूस की कवरेज के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। गडहनी बाजार में उनकी पूर्व मुखिया मोहम्मद हरसू से किसी बात पर लड़ाई हुई जिसके बाद वो घर की तरफ लौटने लगे। लेकिन हरसू ने गाड़ी से कुचलकर उनकी हत्या कर दी।" राजेश ने इस बात से इनकार किया है कि मोहम्मद हरसू या किसी भी अन्य व्यक्ति से नवीन का किसी भी तरह का विवाद था। भोजपुर एसपी अवकाश कुमार ने बीबीसी से कहा कि किसी भी तरह के पूर्व विवाद की जानकारी परिवारवालों ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवकाश कुमार ने बीबीसी से कहा, "मामला दर्ज हो गया है पूर्व मुखिया मोहम्मद हरसू और उनके बेटे को अभियुक्त बनाया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। हरसू के ख़िलाफ़ किसी तरह के आपराधिक केस की जानकारी अभी तक नहीं है लेकिन उनका बेटा शराब से जुड़े एक मामले में जेल गया था।" समाचार एजेंसी पीटीआई ने अवकाश कुमार के हवाले से लिखा है, "नवीन निश्चल के भाई राजेश ने एफआईआर में ये आरोप लगाया है कि ये कत्ल का मामला है और पंचायत के मुखिया अहमद अली और उनके बेटे डबलू इसमें शामिल हैं।"


पत्रकारों की सुरक्षा

हालांकि स्थानीय पत्रकार प्रशांत कुमार का कहना है, "पहले से ही दोनों के बीच में खबरों को लेकर विवाद था क्योंकि लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे नवीन को पूर्व मुखिया के कामकाज की गड़बड़ियों के बारे में सिर्फ सतही नहीं बल्कि अंदरूनी जानकारी थी।" साल 2016 में सिवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के बाद भी पत्रकारों की सुरक्षा का मसला जोर शोर से उठा था। लेकिन उसके बाद भी बिहार में खासतौर पर जिला और ब्लॉक में करने वाले पत्रकारों पर हमले लगातार होते रहे। पटना प्रेस क्लब का प्रभार देख रहे पत्रकार अनवर सईद सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं, "पत्रकारों की सुरक्षा का मसला हम कई बार सरकार के सामने उठा चुके हैं, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed