फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of an unknown youth found hanging from a tree in Jamui

Bihar News: जमुई में पेड़ से लटका मिला एक अज्ञात युवक का शव, इलाके में दहशत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Thu, 27 Apr 2023 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 27 Apr 2023 07:55 PM IST
सार

चकाई थानाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने बताया कि स्थानीय लोगों से एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Dead body of an unknown youth found hanging from a tree in Jamui
चकाई थाना, जमुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के पोसत मारा जंगल में गुरुवार को एक पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव लटका मिला। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। अभी थाना क्षेत्र के सिमराढाव गांव के जंगल में दोहरे हत्याकांड को पांच दिन भी नहीं बीते थे कि अब ये मामला सामने आ गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरमोरिया पंचायत के पोसत मारा गांव स्थित जंगल में गुरुवार की दोपहर बाद आदिवासी लोग लकड़ी काटने गए थे। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ देखा। उसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शव देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे पहले युवक की पिटाई की गई। फिर बाद में उसे रस्सी के जरिए बबूल के पेड़ पर टांग दिया गया। घटना की जानकारी चकाई पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


24 अप्रैल को चकाई थाना क्षेत्र के सिमराढाव गांव के जंगल में दो युवकों को बदमाशों ने बंधक बनाकर उनकी पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी थी। उस मामले का पुलिस पूरी तरह से निपटारा भी नहीं कर पाई कि एक और युवक की हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकाई थानाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने बताया कि स्थानीय लोगों से एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Dead body found
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed