फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Daughter returned home after 40 days after getting married in Delhi, father had filed a kidnapping case

Bihar News: युवती ने दिल्ली में रचा ली शादी, 40 दिन बाद वापस लौटी तो परिवार के उड़े होश...जानें पूरा मामला

Fri, 19 May 2023 07:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 May 2023 07:37 PM IST
सार

युवती ने पुलिस को बताया कि वह चार साल से अभिषेक को जानती है और दोनों के घर पास में हैं। दोस्ती के बाद हम शादी करना चाहते थे। युवती ने कहा कि दोनों के परिजन इस शादी के इसलिए खिलाफ थे क्योंकि वह मुस्लिम है और अभिषेक हिंदू। फिर हम दोनों ने घर से भागकर दिल्ली गए और वहां कोर्ट में शादी की।

विज्ञापन
Daughter returned home after 40 days after getting married in Delhi, father had filed a kidnapping case
दिल्ली से लौट कर सीधे डीएसपी टाउन ऑफिस पहुंची युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर से किडनैप हुई युवती अचानक 40 दिन बाद अपने प्रेमी से शादी के बाद घर लौट आई। पुलिस से कहा कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी की है। उसका अपहरण नहीं हुआ है। वह अपने पति के साथ खुश है। साथ ही उसने अपने बालिग होने और शादी करने के सबूत भी दिए। युवती ने कहा कि वह मुस्लिम है और उसका पति हिंदू। ऐसे में दोनों को जान का खतरा है।

विज्ञापन


दरअसल, शहर के अहियापुर की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी के साथ रमजान के महीने में चली गई थी। उसके परिजनों ने नामजद आरोपी के खिलाफ थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया था। युवती करीब 40 दिन बाद अचानक गांव लौटी और सीधे डीएसपी टाउन ऑफिस पहुंच गई। वहां उसने अपने शादीशुदा होने और बालिग होने के सबूत पेश किए।
विज्ञापन


युवती के घर से चले जाने के बाद उसके परिजनों ने आहियापुर थाने में अभिषेक कुमार, मुकुल कुमार, सचिदानंद राय, पवन कुमार राय समेत पांच नामजद लोगों के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि वह चार साल से अभिषेक को जानती है और दोनों के घर पास में हैं। दोस्ती के बाद हम शादी करना चाहते थे। युवती ने कहा कि दोनों के परिजन इस शादी के इसलिए खिलाफ थे क्योंकि वह मुस्लिम है और अभिषेक हिंदू। फिर हम दोनों ने घर से भागकर दिल्ली गए और वहां कोर्ट में शादी की। युवती ने पुलिस के सामने अपने बालिग होने और शादी करने के सबूत रखे। उसने कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। मामले में नगर डीएसपी राघव दयाल का कहना है कि युवती का 164 का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed