Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Teenager death bursting firecrackers Chhath Ghat; sharp steel piece gets stuck throat

बिहार: छठ घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान 13 साल के किशोर की मौत, स्टील ग्लास का टुकड़ा गले में फंसने से तोड़ा दम

Mon, 16 Nov 2026 06:17 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 06:17 PM IST
सार

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मिटुनिया गांव में छठ घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई। स्टील ग्लास फटने से उसका धारदार टुकड़ा गले में जा फंसा। आयुष पांचवीं कक्षा का छात्र था।

 

विज्ञापन
Teenager death bursting firecrackers  Chhath Ghat; sharp steel piece gets stuck throat
आयुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मिटुनिया गांव में छठ घाट पर पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान वकील यादव के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बच्चे स्टील के ग्लास के नीचे बम रखकर पटाखा फोड़ रहे थे। इसी दौरान ग्लास फट गया और उसका धारदार टुकड़ा आयुष के गले में जा फंसा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

घटना के बाद खून से लथपथ आयुष को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बहेड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चाचा बैजू कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद आयुष अपने दोस्तों के साथ पटाखा फोड़ने चला गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। आयुष पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था।

बेटे की मौत के बाद मां चांदमुनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दादी फूलो देवी बार-बार बेहोश हो रही थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बहेड़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed