फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Police raided and busted a mini liquor factory; one smuggler arrested, car seized

Bihar News: पुलिस ने छापामारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़; एक तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

Wed, 12 Feb 2025 09:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Feb 2025 09:15 PM IST
सार

Samastipur News: पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
Samastipur News: Police raided and busted a mini liquor factory; one smuggler arrested, car seized
पुलिस की गिरफ्त में युवक और बरामद अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में अवैध शराब निर्माण की मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार शाम छापामारी कर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में स्प्रिट, अर्धनिर्मित शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, गैस सिलेंडर और अन्य सामग्री बरामद की गई है। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वाला निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस ने मौके से एक कार भी जब्त की है, जिसे अवैध शराब की आपूर्ति में इस्तेमाल किया जा रहा था।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने मारा छापा
नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर शिव कुमार यादव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि प्रोफेसर कॉलोनी के एक मकान में अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापामारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में शराब निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री, स्प्रिट, केमिकल, मशीनरी और सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने शराब की बोतलों और उनके ढक्कनों का भी जखीरा जब्त किया है। छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक कार भी बरामद की, जो इस अवैध कारोबार में इस्तेमाल की जा रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
शराब माफियाओं से जुड़े तार
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब निर्माण वाला यह मकान किसका है और इसे किन-किन लोगों के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के अन्य सदस्यों की पहचान हो सके। सूत्रों के अनुसार, इस मकान में लंबे समय से अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। इसे अलग-अलग माध्यमों से बेचा जा रहा था।
 
पुलिस की प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी
नगर पुलिस इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है। थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस तरह अवैध रूप से शराब फैक्ट्री का संचालन चिंता का विषय है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस अवैध कारोबार के तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed