{"_id":"6935654e86ebbdd1d30a0c37","slug":"samastipur-land-dispute-firing-three-injured-critical-in-silout-village-ssp-dinesh-kumar-pandey-investigation-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जमीन विवाद पर बरसी गोलियां, तीन लोग गंभीर, एसएसपी खुद पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जमीन विवाद पर बरसी गोलियां, तीन लोग गंभीर, एसएसपी खुद पहुंचे अस्पताल
Sun, 07 Dec 2025 07:06 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 07:06 PM IST
सार
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलौत गांव में जमीनी विवाद को लेकर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई।
विज्ञापन
समस्तीपुर में जमीनी विवाद से ताबड़तोड़ फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई, जिसमें तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद तीनों घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। साक्ष्य जुटाने के लिए एसएफएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। घायल व्यक्तियों की पहचान सिलौत निवासी सुनील झा के पुत्र हिमांशु शेखर (28), हरिओम कुमार (23) और अजय कुमार (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सदर डीएसपी संजय पांडे ने अस्पताल में घायलों से जानकारी लेने के बाद बताया कि सिलौत गांव के प्रदुम्न झा ने अपनी दो बीघा जमीन गांव के ही श्रवण सहनी को बटाई पर दे रखी थी। इसी दौरान जिस व्यक्ति से प्रदुम्न झा ने जमीन का बाला खरीदा था, उसके परिजनों ने रविवार को इस जमीन पर अपना दावा करते हुए कब्जा करने के लिए खेत की जुताई करवाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसी मुद्दे पर बटाईदार श्रवण सहनी के लोगों और जमीन पर दावा करने वालों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान श्रवण सहनी पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिसमें जमीन कब्जा करने पहुंचे तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, दुग्ध समितियों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश