फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Car collided with tree while trying to save bike, 1 youth died, 2 serious; were going to play Holi

Bihar News: बुरी तरह से पेड़ से टकराई कार, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल; होली खेलने जा रहे थे युवक

Sun, 16 Mar 2025 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Mar 2025 03:11 PM IST
सार

Samastipur News: पुलिस ने बताया कि एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई थी। इस घटना में एक युवक की मौत हुई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Samastipur: Car collided with tree while trying to save bike, 1 youth died, 2 serious; were going to play Holi
मृतक रोशन कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दलसिंहसराय-सिंघिया घाट मार्ग पर महेसी गांव के पास हुआ, जहां एक कार असंतुलित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मृत युवक की पहचान चकहबी गांव निवासी लाल बाबू सिंह के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक भी इसी गांव के रहने वाले बताए गए हैं, जिनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:कुर्ता फाड़ होली के दौरान देवर-भाभी ने लहराए हथियार, नशे में थे चूर; पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
होली खेलने जा रहे थे युवक, रास्ते में हुआ हादसा
मृतक के बहनोई सुधांशु कुमार ने बताया कि रोशन कुमार अपने तीन-चार दोस्तों के साथ कार से सिंघिया घाट की ओर होली खेलने जा रहे थे। कार वह खुद चला रहा था। रास्ते में महेसी गांव के पास एक बाइक को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत दलसिंहसराय के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने रोशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।



 
होली के मौके पर परिवार में मचा कोहराम
होली त्योहार के मौके पर घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। रोशन कुमार की असमय मौत से परिवार सदमे में है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन और ग्रामीणों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar:चंदा मांगने गए श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला, धार्मिक स्थल पर साजिश करने का आरोप; तनाव के बीच पुलिस तैनात
 
विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि महेसी गांव के पास एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई थी। इस घटना में एक युवक की मौत हुई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed