फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: कुर्ता फाड़ होली के दौरान देवर-भाभी ने लहराए हथियार, नशे में थे चूर; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sun, 16 Mar 2025 02:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में देवर और भाभी का हथियार लेकर प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो होली पर्व के दिन की बताई जा रही है। आरोपी युवक ने वीडियो बनाने वाले ग्रामीण के घर में घुसकर धमकी भी दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Brother-in-law and sister-in-law waved weapons during Kurta Phaad Holi, were drunk
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

होली के रंग और नशे के खुमार में कुछ युवकों की करतूतों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के नरहर गांव का है, जहां होली के दिन एक युवक नशे की हालत में हथियार लहराते हुए देखा गया, वहीं उसी हथियार को उसकी भाभी द्वारा भी हाथ में लेकर प्रदर्शन करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।


 
वायरल वीडियो के मुताबिक, कुर्ता फाड़ होली के दौरान युवक अपने दोस्तों के साथ मस्ती में मशगूल था। इसी बीच उसने अचानक जेब से हथियार निकाला और हवा में लहराने लगा। वह नशे में इस कदर चूर था कि उसे यह भी ख्याल नहीं रहा कि उसकी हरकतों को कोई रिकॉर्ड कर रहा है। पास ही खड़े एक ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar:चंदा मांगने गए श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला, धार्मिक स्थल पर साजिश करने का आरोप; तनाव के बीच पुलिस तैनात
 

Muzaffarpur News: Brother-in-law and sister-in-law waved weapons during Kurta Phaad Holi, were drunk
हथियार का प्रदर्शन करते हुए देवर-भाभी - फोटो : अमर उजाला

वीडियो बनाने पर युवक ने घर में घुसकर दी धमकी
बताया जा रहा है कि जब आरोपी युवक को इस बात की जानकारी हुई कि उसकी वीडियो रिकॉर्ड की गई है, तो वह आपा खो बैठा। वह अपने कुछ साथियों को लेकर वीडियो बनाने वाले ग्रामीण के घर में घुस गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
 
भाभी का भी हथियार वाला वीडियो वायरल
इस घटना से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपी युवक की भाभी भी उसी हथियार को हाथ में लेकर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद से इलाके में चर्चा का विषय बन गया है, साथ ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।
 

Muzaffarpur News: Brother-in-law and sister-in-law waved weapons during Kurta Phaad Holi, were drunk
होली के नशे में चूर युवक हथियार लहराते हुए - फोटो : अमर उजाला

‘दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा’
पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि हथियार लहराने और वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दे दिया गया है कि दोनों की पहचान कर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। इस तरह की गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिहार पुलिस इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही त्योहार का माहौल हो, लेकिन कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में नहीं ले सकता। वीडियो में दिख रहे युवक और महिला की पहचान के बाद उचित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News:होली पर अपराधियों का उत्पात से हड़कंप; दो जगहों पर की गोलीबारी, एक की मौत, चार घायल
 
स्थानीय लोग भी कर रहे कड़ी आलोचना
इस घटना को लेकर गांव में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों के दौरान ऐसे हथियार प्रदर्शन से माहौल खराब होता है, वहीं कुछ लोग इसे अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक रूप से उसका उपयोग करने की गंभीर घटना मान रहे हैं।
 
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की पुष्टि के साथ दोनों आरोपी देवर और भाभी की भूमिका की जांच में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed