फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Queen Kamsundari Devi of Darbhanga royal family's health deteriorated, admitted to hospital

Bihar News: दरभंगा राजघराने की महारानी कामसुंदरी देवी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 11 Sep 2025 08:05 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 08:05 AM IST
सार

दरभंगा राजघराने की महारानी कामसुंदरी देवी (95) की तबीयत बिगड़ गई है। बाथरूम में गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज और ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हुई, जिसके चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Queen Kamsundari Devi of Darbhanga royal family's health deteriorated, admitted to hospital
दरभंगा राजघराने की महारानी कामसुंदरी देवी अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा महाराजधीरज सर कामेश्वर सिंह की पत्नी और राजघराने की महारानी कामसुंदरी देवी (95) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, वह बाथरूम में गिर गई थीं, जिसके चलते उन्हें ब्रेन हेमरेज और ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

महारानी के बीमार होने की खबर मिलते ही उनके पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह दिल्ली से दरभंगा पहुंचे और सीधे अस्पताल जाकर दादी से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से भी उनकी स्थिति की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में कुमार कपिलेश्वर सिंह ने दादी की देखरेख में लापरवाही पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि इतनी उम्र में भी महारानी के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता नहीं बरती गई, जबकि पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे खुद अपनी दादी की देखभाल करेंगे और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें अपने घर ले जाकर सेवा करेंगे।

विज्ञापन

पढ़ें: प्रदेश के 22 जिलों से फैलेगी पपीता की मिठास! किसानों की आय बढ़ाने को नीतीश सरकार की नई पहल

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजघराने के अंदरूनी पारिवारिक विवादों के चलते महारानी लंबे समय से अलग रह रही हैं। इसी वजह से कई बार परिवार के सदस्यों तक अहम जानकारियां समय पर नहीं पहुंच पातीं। वर्तमान हालात में भी पारिवारिक विवाद के बीच बीमारी की सूचना देर से मिलने पर कुमार कपिलेश्वर सिंह ने असंतोष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed