फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Political dynamics Darbhanga Graduate Teachers constituency election: RJD, Congress, BJP, Jan Suraj JDU

बिहार विधान परिषद चुनाव: दरभंगा स्नातक व शिक्षक सीट पर 23 अक्तूबर को मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Thu, 22 Oct 2026 02:26 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 02:26 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1,26,951 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 9,026 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए कुल 237 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Political dynamics Darbhanga Graduate Teachers constituency election: RJD, Congress, BJP, Jan Suraj JDU
दरभंगा समाहरनालय

विस्तार

बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्तूबर को मतदान होगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1,26,951 मतदाताओं के मतदान के लिए कुल 138 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 9,026 मतदाताओं के मतदान के लिए 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह विधान परिषद चुनाव के लिए दरभंगा में 32, मधुबनी में 23, समस्तीपुर में 24 और बेगूसराय में 20 सहित कुल 237 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा के सर्वेश कुमार और राजद के अनिल कुमार झा के बीच माना जा रहा है। हालांकि, जन सुराज के डॉ. इम्तियाज नूरानी इसे त्रिकोणीय मुकाबला बनाने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, जन सुराज से बेटिकट किए गए रविंद्र यादव भी अपनी दावेदारी मजबूत बता रहे हैं। सीतामढ़ी के जिला शिक्षा पदाधिकारी पद से सेवानिवृत्त डॉ. संजय कुमार देव भी मुकाबले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दरभंगा नगर निगम की मेयर के पति सिबगतुल्लाह खान उर्फ डब्बू खान भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने में जुटे हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने अब तक जितने भी चुनाव लड़े हैं, उनमें जीत हासिल की है। इसी आधार पर उन्हें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भी अपनी जीत का भरोसा है।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा, राजद के कुमर राउत, जदयू के डॉ. घनश्याम राय और डॉ. सुरेश राय के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाने का दावा कर रहे हैं।

वहीं, मुंगेर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद से इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में उतरे जदयू के डॉ. घनश्याम राय उन्हें हैट्रिक लगाने से रोकने और अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कह रहे हैं।

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद ने पहली बार कुमर राउत को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जन सुराज के डॉ. सुरेश राय पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें डॉ. मदन मोहन झा से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार वह जन सुराज के टिकट पर फिर चुनाव मैदान में हैं और जीत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

चुनाव की तैयारियों के संबंध में दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार ने बताया कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाना निर्धारित है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। शेष प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा, ताकि सभी कर्मी निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं का समुचित ढंग से निर्वहन कर सकें।

उन्होंने संबंधित जिलों के सहायक निर्वाची पदाधिकारियों और निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed