फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   'No one can stop India from joining the category of developed nations by 2047': Governor Arif Mohammad Khan

Bihar: '2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आने से कोई रोक नहीं सकता': राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

Mon, 14 Apr 2025 08:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 14 Apr 2025 08:04 PM IST
सार

Bihar: राज्यपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बिना संतुष्ट हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना है। देश में जो सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, उससे यह संकल्प स्पष्ट नजर आता है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता।

विज्ञापन
'No one can stop India from joining the category of developed nations by 2047': Governor Arif Mohammad Khan
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को दरभंगा में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने पहले ख्वाजा गरीब नवाज कॉलेज ऑफ नर्सिंग के दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया, फिर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रस्तावित नए भवन का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। राज्यपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बिना संतुष्ट हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना है। देश में जो सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, उससे यह संकल्प स्पष्ट नजर आता है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता।

विज्ञापन

ख्वाजा गरीब नवाज कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह का उद्घाटन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली असरफ फातमी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक तकवीम अख्तर ने राज्यपाल को चांदी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कॉलेज से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ और सम्मान पत्र प्रदान किए। उन्होंने युवा स्नातकों से देश सेवा और मानवता के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


पढ़ें: साइबर ठगी से जुड़े दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी किए बरामद; जानें मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रेड क्रॉस भवन का भूमि पूजन
इसके पश्चात राज्यपाल ने दरभंगा में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के नए भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी एक ऐसी संस्था है जो आपदा ही नहीं, सामान्य परिस्थितियों में भी पीड़ित और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए सतत कार्य करती है। यह संस्था मानव जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी, बेनीपुर के जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. राज अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed