फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Madhubani Road Accident: 3 people died in horrific collision between bike and truck, chaos among families

Bihar Road Accident: बाइक और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत; सभी मृतक एक ही परिवार के, मचा कोहराम

Wed, 15 Jan 2025 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Jan 2025 08:55 PM IST
सार

Madhubani Road Accident: पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Madhubani Road Accident: 3 people died in horrific collision between bike and truck, chaos among families
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा को खजौली-कलुआही मुख्य सड़क पर राजकीय मध्य विद्यालय ठाहर के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब एक बाइक और सीमेंट लदा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 
एक ही परिवार के थे तीनों मृतक
मृतकों की पहचान मंगती ग्राम निवासी सचिन मंडल (23), उनके बड़े बहनोई राजेश मंडल (35) और छोटे बहनोई भरत मंडल (32) के रूप में हुई है। तीनों आपस में रिश्तेदार थे और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे। सचिन अपने दोनों बहनोई के साथ किश्त का भुगतान करने मधुबनी गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

 
तीखा मोड़ बना हादसे का कारण
हादसा ठाहर गांव के पास स्थित एक तीखे मोड़ पर हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, बाइक की गति अधिक थी और चालक ने मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को समय पर नहीं देखा। परिणामस्वरूप बाइक और वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के प्रभाव से बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दुर्घटनास्थल से भाग निकला ट्रक का चालक
हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है।
 
परिवार में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में मातम छा गया। तीनों की एक साथ मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सचिन अपने बहनोई के साथ हमेशा हंसी-खुशी रहते थे और उनकी एक साथ मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए उचित संकेतक और सुरक्षा उपायों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed