फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Madhubani News: SSB and Police busted drug business, huge amount of drugs recovered; smuggler arrested

Bihar News: SSB और पुलिस ने किया नशे के कारोबार का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद; तस्कर गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 09:46 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Aug 2025 09:46 AM IST
सार

Madhubani News: पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई संयुक्त छापामारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Madhubani News: SSB and Police busted drug business, huge amount of drugs recovered; smuggler arrested
पुलिस और एसएसबी की गिरफ्त में नशीली दवाओं के साथ आरोपी तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिने गांव में देर शाम एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर नशे के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। छापामारी में पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया और धंधे में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान हरिने गांव वार्ड संख्या-2 निवासी दीपू कुमार झा पिता सुभाष कुमार झा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: विदेशी शराब देख रहा नहीं गया, लोगों ने बीच सड़क पर कार के शीशे तोड़कर लूटी बोतलें; वीडियो से मचा हड़कंप
विज्ञापन

 
गुप्त सूचना पर हुई संयुक्त छापामारी
सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि हरिने गांव में लंबे समय से प्रतिबंधित नशीली दवाओं का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और हरिने एसएसबी कैंप की टीम ने आरोपी के घर को चारों ओर से घेरकर गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान 5560 पिस और बोतल प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नेपाल बॉर्डर बना नशे का सेफ जोन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि हरिने गांव और नेपाल बॉर्डर का इलाका नशे के कारोबारियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा था। यहां से लगातार सीमावर्ती इलाकों में नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही थी, जिसका असर क्षेत्र के युवा वर्ग पर बेहद खतरनाक तरीके से पड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की छापामारी और कार्रवाई समय-समय पर जारी रहनी चाहिए, ताकि नशे के फैलते जाल को खत्म किया जा सके।

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'चुनाव आयोग के जरिए पीएम मोदी कर रहे वोट चोरी', राहुल गांधी का बड़ा आरोप
 
तथाकथित मीडिया की आड़ में चल रहा था धंधा
खुलासा यह भी हुआ है कि आरोपी एक तथाकथित मीडिया कर्मी का भतीजा है, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। एसएसबी और पुलिस को गुमराह कर उनकी छवि खराब करने की भी कोशिश की जा रही थी। हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई संयुक्त छापामारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed